scriptनगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने बदली रणनीति, शुरू की पहल | BJP will prepare development resolution letter for Singrauli nagar nig | Patrika News

नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने बदली रणनीति, शुरू की पहल

locationसिंगरौलीPublished: Feb 27, 2021 10:02:09 pm

Submitted by:

Ajeet shukla

प्रदेश उपाध्यक्ष ने की घोषणा …..

BJP will prepare development resolution letter for Singrauli nagar nigam election

BJP will prepare development resolution letter for Singrauli nagar nigam election,BJP will prepare development resolution letter for Singrauli nagar nigam election,BJP will prepare development resolution letter for Singrauli nagar nigam election

सिंगरौली. नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी राज्यस्तरीय संकल्प पत्र के साथ स्थानीय स्तर का भी एक संकल्प पत्र जारी करेगी। पार्टी की ओर से इस नई पहल की शुरुआत की गई है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने शनिवार को यह बात कही।
पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि इस बार नगर निगम चुनाव नई रणनीति के साथ लड़ा दिया जाएगा। चुनाव जनता के लिए और जनता के माध्यम से लड़ा जाएगा। यही वजह है कि अब की बार निगम क्षेत्र के विकास के लिए अलग संकल्प पत्र जारी किया जाएगा।
वह संकल्प पत्र पार्टी के मुताबिक नहीं बल्कि जनता के मुताबिक तैयार किया जाएगा। जनता के सुझाव पार्टी के प्रदेश शीर्ष को भेजा जाएगा और वहां से प्रत्येक जिले के लिए प्रदेश स्तर व स्थानीय स्तर का सुझाव पत्र एक साथ जारी होगा। प्रत्याशियों के चयन के संबंध में उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा एक संभाग स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।
पार्टी के निर्धारित मानदंडों को ध्यान में रखते हुए संभाग स्तरीय समिति प्रत्याशियों का चयन करेगी। जल्द ही इसको लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तब तक प्रदेश व स्थानीय स्तर के विकास पर आधारित संकल्प पत्र भी जारी कर दिया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष को मिली जिले की जिम्मेदारी
पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बताया कि नगर निगम चुनाव की जिम्मेदारी बतौर जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह को दी गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तय है कि उनकी रणनीति के साथ चुनाव लड़कर शहर सरकार पार्टी के कार्यकर्ता ही बनाएंगे। पार्टी के मीडिया प्रभारी भारतेंदु पाण्डेय के मुताबिक संकल्प पत्र के लिए गणमान्यों का सुझाव लिया गया है।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संगोष्ठी
नगर निगम क्षेत्र के विकास संबंधित आवश्यकता और संकल्प पत्र तैयार करने के उद्देश्य से पार्टी कार्यालय में शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित संगोष्ठी शहर के इंजीनियर, डॉक्टर व व्यापारी सहित अन्य बुद्धिजीवियों ने अपने सुझाव दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो