scriptयात्री बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल | Bus accident in Sarai police station area of Singrauli, passengers inj | Patrika News

यात्री बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल

locationसिंगरौलीPublished: Jun 17, 2021 11:53:07 pm

Submitted by:

Ajeet shukla

गनीमत रही मौके पर पहुंच गई पुलिस ….

Bus accident in Sarai police station area of Singrauli, passengers injured

Bus accident in Sarai police station area of Singrauli, passengers injured

सिंगरौली. बैढऩ से लंघाडोल जा रही शाहवाल ट्रवेल्स बस फाटपानी पुल के पास अनियंत्रित होकर चारो खाने चित्त हो गई। जिसमें तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में एक दर्जन सवारियों को ज्यादा चोटे आई है। उन सभी उपचार के लिए पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। यह सड़क हादसा गुरुवार की शाम करीब साढ़े ४ बजे की है। घटना स्थल पर अफा तफरी मची रही।
घटना के संबंध में बताया गया कि वैढऩ से लंघाडोल जा रही शाहवाल ट्रेवल्स बस क्रमांक एमपी 53 पी 0314 फाटपानी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस सड़क हादसे में किसी की मौत नहीं हुई लेकिन तीन दर्जन से अधिक सवारी घायल हो गए। घायलों में एक दर्जन यात्रियों को गंभीर चोट आई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने डायल 100 वाहन की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में भर्ती कराया गया है। वहीं सड़क हादसा होने के बाद बस चालक, परिचालक एवं खलासी फरार हो गए। पीडि़तों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी चालक व बस मालिक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
दुर्घटना में यह यात्री हुए गंभीर रूप से घायल
बस हादसे में प्रेमवती रजक पत्नी सियाराम रजक उम्र 28 वर्ष निवासी रौहाल, विजय कुमार सिंह गोंड़ पिता राम सुंदर सिंह उम्र 19 वर्ष भैसाबूड़ा, सविता सिंह गोंड़ पुत्री जमाहिर सिंह गोंड़ उम्र 16 वर्ष ग्राम साजावार, आशा कुमारी सिंह गोंड़ पति शिव कुमार सिंह उम्र 31 वर्ष, रमेश कुमार सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह 3 वर्ष साजावार, सुखमंती सिंह गोंड़ पत्नी जगजीवन सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम ताल, सुखरनिया सिंह गोंड़ पति बंधू सिंह उम्र 60 वर्ष खनुआ, सुकवरिया सिंह पति हीरा सिंह गोंड़ उम्र 55 वर्ष पोंड़ीपाठ, जगमोहन सिंह पिता महर सिंह गोंड़ उम्र 32 वर्ष पोड़ी पाठ, रमेश वैश्य पिता धनीराम वैश्य उम्र 27 वर्ष निवासी बीजकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
क्षमता से अधिक सवारी, तेज रफ्तार में थी बस
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक चालक, परिचालक ने कोविड-19 के निर्देशों का उल्लंघन किया है। निर्धारित सीट से 50 प्रतिशत ही सवारियों को बैठाए जाने का निर्देश है, लेकिन यहां खुलेआम उल्लंघन हुआ है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बस में कम से कम 5 दर्जन ऊपर नीचे यात्री सवार थे। बस के छत पर सवारी भेड़-बकरियों की तरह यात्रा कर रहे थे। जहां हादसे के वक्त घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई तो वहीं कई यात्री जिन्हें मामूली चोटें आई थीं वे स्थल से निकल पड़े।
घटना स्थल पर मच गया कोहराम
पुलिस के अनुसार घटना की मुख्य वजह एक साइड का कमानी टूटना बताया जा रहा है। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। जिस वक्त यह घटना घटित हुई उस वक्त स्थल पर अफरा तफरी मच गई थी। बस के अंदर फंसे महिला पुरूष किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में सफल रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो