scriptयात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनभर घायल, जानिए कैसे हुई दुर्घटना | Bus filled with passengers overturned at Chitrangi in Singrauli distri | Patrika News
सिंगरौली

यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनभर घायल, जानिए कैसे हुई दुर्घटना

चितरंगी से मोरवा आ रही थी यात्री बस….

सिंगरौलीSep 20, 2019 / 12:40 pm

Amit Pandey

Bus filled with passengers overturned at Chitrangi in Singrauli distri

Bus filled with passengers overturned at Chitrangi in Singrauli distri

सिंगरौली. चितरंगी थाना क्षेत्र के गुलरिहा के पास यात्रियों से भरी बस गुरुवार की सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए हैं। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए चितरंगी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को चितरंगी से मोरवा आ रही दुबे बस ट्रेवल्स गुलरिहा के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गई।
बस में सवार गीता गुप्ता निवासी चितरंगी, जानकी देवी सिंह गोंड निवासी पिड़रिया, राहुल साकेत निवासी गुलरिहा, भगवंती जायसवाल निवासी बुढ़ाडोल सहित अन्य घायल हो गए हैं। घटना के बाद बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे को देखकर सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। लापरवाह चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
घटनास्थल पर मचा कोहराम
तेज रफ्तार दुबे बस क्रमांक एमपी ६६ पी ०३३५ का लापरवाह की वजह से बस पलटने की दुर्घटना घटित हुई है। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने घटना को देख मौके पर पहुंचकर बीच बचाव में जुटे रहे। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान घायलों में चीख पुकार मची रही।
मार्ग पर हो चुकी हैं कई घटनाएं
चितरंगी-मोरवा मुख्य मार्ग पर इससे पहले भी कई बार दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। लगातार दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। मार्ग पर अंधा मोड़ व तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसकी परवाह जिम्मेदारों को नहीं है। बतादें कि बरगवां-गिधेर व चितरंगी-मोरवा मार्ग पर बस पलटने की दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। गनीमत यह रहा कि बस में करीब दर्जनभर यात्री सवार थे। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।

Home / Singrauli / यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनभर घायल, जानिए कैसे हुई दुर्घटना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो