scriptCM शिवराज चौहान ने छात्रों के लिए की ये बड़ी घोषणा | CM MP Shivraj Chauhan new announcement Students will get Netaji Award | Patrika News

CM शिवराज चौहान ने छात्रों के लिए की ये बड़ी घोषणा

locationसिंगरौलीPublished: Jan 25, 2021 06:12:48 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-अब पराक्रमी विद्यार्थियों का होगा मान-सम्मान

सीएम मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान

सीएम मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान

सिंगरौली. प्रदेश के श्रेष्ठ पराक्रमी विद्यार्थियों का अब हर साल मान-सम्मान होगा। यह सम्मान राज्य सरकार करेगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। माना जा रहा है कि सीएम की इस घोषणा के बाद प्रदेश के छात्रों, नौजवानों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। वो अपने पराक्रम और उत्कृष्ठ कार्यों से प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि अब हर साल पराक्रमपूर्ण तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के पांच विद्यार्थियों को प्रति वर्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस पराक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने यह घोषणा शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कही।
मुख्यमंत्री चौहान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि देश को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए नेताजी ने विदेश जाकर आजाद हिंद फौज का गठन किया। इस पराक्रम के परिणामस्वरूप अंग्रेज देश छोड़ने के लिए विवश हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो