scriptमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आ रहे सिंगरौली , सरई में लोगों को करेंगे संबोधित | CM Shivraj Singh Chauhan is coming to Singrauli | Patrika News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आ रहे सिंगरौली , सरई में लोगों को करेंगे संबोधित

locationसिंगरौलीPublished: Apr 19, 2018 01:39:47 pm

Submitted by:

Vedmani Dwivedi

15 हजार हितग्राहियों को तेंदूपत्ता प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे

netaji subhash chandra bose medical college jabalpur

netaji subhash chandra bose medical college jabalpur

सिंगरौली. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सिंगरौली पहुंच रहे हैं। सरई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में उनका कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गुरुवार की दोपहर करीब 1.45 पर हेलीपैड पर पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे कार्यक्रम स्थल पर आगमन एवं स्वागत होगा। दोपहर 2.30 से 2.45 तक तेदुपत्ता का बोनस वितरण करेंगे। भूमि का पट्टा वितरण समय 2.45 से 3.30 बजे तक किया जाएगा। उद्बोधन 3.45 तक होगा।

इसके बाद सीधी सोन नदी में हुई वाहन दुर्घटना में मारे गए लोगों से मिलने झखरावल, हर्राविर्ती गांव जाएंगे। वहां से सीधी हवाई पट्टी के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम में देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पाठक, कलेक्टर अनुराग चौधरी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रोत्साहन राशि का वितरण
सरई में 15 हजार हितग्राहियों को तेंदूपत्ता प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल शामिल होंगे। यहां 15 हजार तेन्दुपत्ता के हितग्राहियों को एक करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी। हितग्राहियों को 75 सौ जूता, 75 सौ चप्पल, 75 सौ साड़ी एवं 15 हजार पानी की बोतले वितरित की जायेगी।

वनाधिकार पट्टे दिए जाएंगे
कार्यक्रम में आदिवासियों को वनाधिकार के पंट्टे , आवास के पट्टें दिए जाएंगे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक जिलें के तेन्दुपंत्ता के 75 हजार 5 सौ हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। जिन्हें 25 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी। कार्यक्रम स्थल पर 15 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शेष हितग्राहियों को संबंधित विभाग कैम्प आयोजित कर लाभान्वित करेगा।

कुछ ही मिनटों में पहुंच रहे सीएम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ ही मिनटों में सरई में पहुंचने वाले हैं। स्वागत के लिए जिले भर से भारतीय जनता पार्टी के नेता सरई पहुंच चुके हैं। विधायक, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सरई में मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री को अपनी समस्या बताने के लिए एवं स्थानीय भाजपा नेताओं की शिकायत करने भी लोग पहुंचे हुए हैं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो