सिंगरौली

पकड़े गए कोयला परिवहन कर रहे वाहन, जानिए क्यों हुई कार्रवाई

प्रतिबंधित रूट से कोल परिवहन कर रहे थे वाहन चालक, एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

सिंगरौलीMar 15, 2019 / 04:32 pm

Amit Pandey

Coal production in Singrauli NCL company broke record

सिंगरौली. शहर की प्रतिबंधित सड़कों से कोल परिवहन करते यातायात पुलिस ने दर्जनभर वाहनों को जब्त करते हुए कार्रवाई किया है। एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई किया। यातायात की इस कार्रवाई से कोल ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक एनसीएल के निगाही व जयंत परियोजना से कोयला लोड कर माजनमोड़ के रास्ते एस्सार पॉवर प्लांट जा रहे दो दर्जन ट्रक व ट्रेलर वाहनों में एमपी 66 एच 5167, एमपी 66 एच 0416, सीजी 10 डी 8411, एमपी 66 एच 0216, एचआर 63 सी 8649, एचआर 55 एक्स 0263, एमपी 66 एच 0941 सहित अन्य कोल वाहनों को यातायात पुलिस ने जब्त किया हैं।
यातायात पुलिस ने सभी वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ी करा दिया है। यातायात पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे नवानगर की ओर से लगभग दो दर्जन से अधिक कोयला लोड ट्रक, हाइवा व ट्रेलर माजनमोड़ होकर एस्सार पॉवर प्लांट बंधौरा जा रहे थे। ये वाहन चालक नो एंट्री का भी उल्लंघन किया है। एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है। इसके बाद उन वाहनों को यातायात पुलिस थाना परिसर में खड़े कराए गए हैं। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक कई बार समझाइस के बाद भी अपनी आदत से बाज नहीं आते हैं। कोल परिवहन के प्रतिबंधित व नो एंट्री घोषित होने के बाद भी कोयला लोड कर परिवहन करने में कोई कसर नहीं छोड़ा गया है। जिससे पुलिस ने दर्जनभर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई किया है। यह कार्रवाई माजनमोड़ यातायात थाने के सामने से निगाही से परसौना की ओर जाने वाले कोल वाहनों पर हुई है।
जिला प्रशासन ने किया था प्रतिबंधित
जानकारी के लिए बतादें कि तत्कालीन कलेक्टर अनुराग चौधरी ने शहर की सड़कों से कोल परिवहन को प्रतिबंधित किया है। ताकि शहर में दुर्घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही तत्कालीन कलेक्टर ने पिछले कई बार कोल ट्रांसपोर्टरों की बैठक बुलाकर शहर की सड़कों से कोल परिवहन नहीं करने सख्त निर्देश दिया था। निर्देश के बावजूद कोल वाहन यातायात का उल्लंघन करने में कोई गुरेज नहीं कर रहे थे। यही वजह है कि गुरुवार की सुबह रूट का उल्लंघन करते पाए जाने पर करीब दो दर्जन वाहनोंं को जब्त करते हुए यातायात पुलिस ने कार्रवाई किया है। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
यह है निर्धारित रूट:
शहर में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर तत्कालीन कलेक्टर ने कई बार जिले के ट्रांसपोर्टरों को हिदायत देते हुए उन्हें समझाइश दिया गया था कि कोल परिवहन के लिए रूट निर्धारित किया गया है। मोरवा से गोरबी होते हुए बरगवां, परसौना, खुटार, रजमिलान से होकर कोल वाहन एस्सार बंधौरा के लिए जाएंगे। जिला प्रशासन के आदेश को दरकिनार कर ट्रांसपोर्टर ट्रीप बढ़ाने के एवज में निर्धारित रूट से कोल परिवहन छोड़कर शहर की सड़कों से मनमानी तरीके से कोल परिवहन कर रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.