scriptमुड़वानी डैम पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित, प्लानर की है तलाश | Collector did inspection | Patrika News

मुड़वानी डैम पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित, प्लानर की है तलाश

locationसिंगरौलीPublished: Mar 17, 2019 05:36:56 pm

Submitted by:

Anil kumar

कलेक्टर के निर्देश पर सक्रिय अधिकारी
 

Collector did inspection

Collector did inspection

सिंगरौली. जिले के अति प्राचीन और प्राकृतिक सौंदर्यता से भरपूर मुड़वानी डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्लानर की तलाश शुरू हो गई है। शुक्रवार को कलेक्टर के डैम को विकसित करने के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारियों ने कार्य शुरू कर दिया है। निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह कलेक्टर की मंशा के अनुरूप एक बेहतर प्लानर से संपर्क कर आगे की कार्यवाही शुरू करें।
निगम के अधिकारियों को दिये निर्देश
शहर में भ्रमण अभियान के तहत कलेक्टर वीएस चौधरी ने मुड़वानी डैम के लोकेशन का न केवल विधिवत अवलोकन किया, बल्कि निगम अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह इसे ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराएं। इसके लिए सबसे पहले एक अच्छा प्लानर ढूंढ़ा जाए। कलेक्टर ने निर्देश के बाद तत्काल निगम अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। भ्रमण के दौरान कलेक्टर के साथ रहे आयुक्त शिवेंद्र सिंह नें डैम को विकसित करने के बावत एनसीएल से मिले बजट सहित अन्य जानकारी भी दी। शुक्रवार को कलेक्टर ने बीजुल नदी पर बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, मोरवा बस स्टैंड, सब्जी मंडी व ट्रांसपोर्ट नगर का भी भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सहायक कलेक्टर रोहित सिसोनियां, निगम के उपायुक्त आरपी वैश्य, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, सहायक यंत्री आरके जैन, संतोष पाण्डेय, रत्नाकर गजभिए, आरपी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो