scriptडीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमत के विरोध में आए कांग्रेसी | Congress leaders protest at petrol pump in Singrauli | Patrika News

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमत के विरोध में आए कांग्रेसी

locationसिंगरौलीPublished: Jun 11, 2021 11:48:01 pm

Submitted by:

Ajeet shukla

पेट्रोल पंपों पर दिया धरना ….

Congress leaders protest at petrol pump in Singrauli

Congress leaders protest at petrol pump in Singrauli

सिंगरौली. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को यहां जिले में कांग्रेसियों ने डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमत के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। पेट्रोल पंपों पर धरना के दौरान वहां ईधन के लिए आने वाले वाहन मालिकों को पार्टी पदाधिकारियों ने फूल भेंट कर आश्वस्त किया कि कांग्रेस उन्हें बढ़ी कीमत से राहत जरूर दिलाएगी।
पार्टी के शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माजन स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब तो हद हो गई है महंगाई की। जब पूरे देश में संकट की स्थिति है। आम जनता आस लगाए बैठी हुई है कि उन्हें कुछ राहत मिले।
इस कोरोना महामारी के दौरान उस स्थिति में जब लॉकडाउन था तब महंगाई बढ़ती जा रही थी। ऐसे में आमजनता परेशान है और प्रदेश व केंद्र सरकार जनता की जेब काटकर खजाना भर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। जल्द ही कीमत से राहत नहीं दी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोरवा अध्यक्ष विनोद सिंह, बैढऩ ब्लॉक अध्यक्ष मिनाज खान सहित भारी संख्या अन्य पदाधिकारी धरना प्रदर्शन में शामिल रहे।
वाहन को हाथ से धक्का लगा कर की पदयात्रा
डीजल पेट्रोल के बढ़ती कीमत के विरोध प्रदर्शन के क्रम में कांग्रेसियों ने एक वाहन को हाथ से धक्का लगाकर जनता की ओर से रोष जताया। प्रदेश उपाध्यक्ष रामशिरोमणि शाहवाल ने इस मौके पर कहा कि भाजपा सरकार द्वारा ईधन की कीमतों में पिछले 5 महीनों में 43 बार मूल्य वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि जब जनता कोविड-19 की दूसरी लहर की मार से जूझ रही है। वहीं महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी व ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
महंगाई से परेशान आमजन डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमत का विरोध करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व महापौर रेनू शाह ने कहा कि डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमत से दूसरे सामान भी महंगे हो रहे हैं। कोरोना की इस आपदा में बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान है। लोगों में इससे भारी रोष है। उन्होंने कहा कि महंगाई पर लगाम नहीं लगाया गया तो कांग्रेसी उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो