scriptसत्ता पक्ष पर कांग्रेसियों ने लगाया बड़ा आरोप, सरकारी महकमे पर भी उठी उंगली | Congress protest in front of Singrauli nagar nigam, accused ruling par | Patrika News

सत्ता पक्ष पर कांग्रेसियों ने लगाया बड़ा आरोप, सरकारी महकमे पर भी उठी उंगली

locationसिंगरौलीPublished: Nov 25, 2020 11:18:56 pm

Submitted by:

Ajeet shukla

हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ता ….

Congress protest in front of Singrauli nagar nigam, accused ruling party

Congress protest in front of Singrauli nagar nigam, accused ruling party

सिंगरौली. शहरी क्षेत्र की अव्यवस्थाओं व नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को जिला कांग्रेश के शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा नगर निगम कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निगम अधिकारियों को चेताया कि जल्द ही शहरी क्षेत्र की अव्यवस्थाएं दूर नहीं की गई तो कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता फिर निगम कार्यालय पर धावा बोलेंगे। धरना प्रदर्शन के बाद संभागायुक्त रीवा के नाम संबोधित समस्याओं पर आधारित 21 सूत्रीय मांग पत्र निगमायुक्त को सौंपा।
नगर निगम कार्यालय के समक्ष पूर्व निर्धारित धरना प्रदर्शन में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री वंशमणि प्रसाद वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।। धरना प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं व शहरवासियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि नगर निगम में जो व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है, वह गरीबों, मजदूरों व असहायों के हक और अधिकार को मारने का काम कर रहा है। नगर निगम के अधिकारी व सत्ताधारी नेताओं के मिलीभगत से हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
समय रहते निगम के अधिकारियों को यह चेतना होगा कि गरीबों का अधिकार उन्हें बिना किसी परेशानी के मिले। गरीबी रेखा से नाम काटना राशन बंद किया जाए। वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन पर रोक लगाना भी बंद हो। साथ ही अन्य दूसरी समस्याओं का बिना भेदभाव समाधान किया जाए। कहा कि यदि निगम प्रशासन 15 दिवस के भीतर कार्यवाही कर सुधार नहीं करता तो कांग्रेस पार्टी निगम कार्यालय का ताला बंद कर आमरण अनशन पर बैठने का काम करेगी। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री वंश मणि वर्मा ने कहा कि नगर निगम के द्वारा कमीशन खोरी चरम पर है। जिसका परिणाम सबके सामने है।
संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र की सड़कों को खोद दिया गया है। पाइप लाइन डालने के लिए पूरी तरह से सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। निर्माण कार्य आज दिनांक तक पूर्ण नहीं किया जा सका जो एक नगर निगम के लिए प्रश्न चिन्ह बनकर खड़ा है। जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल के मुख्य संगठक रूपेश चंद्र पांडे ने भी अपने संबोधन में अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किए जाने की बात कही। कार्यक्रम को महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शशि कला पांडे, उपाध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी, रामकृपाल शाह, कुंदन पाण्डेय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा सिंह परिहार, अनिल वर्मा, लखन लाल शाह, मोहम्मद रियाज खान, शंभूनाथ सिंह, बीके सिंह परिहार, मनोज सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, बीके भाटिया, तुला कुशवाहा, रमाशंकर सिंह, कमल शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो