scriptट्रेलर से कुचलकर महिला की मौत, पति गंभीर, मोरवा मुख्य मार्ग सोनिया पुल के पास जानिए कैसे हुई दुर्घटना | Death of a woman crushed with trailer in Singrauli | Patrika News

ट्रेलर से कुचलकर महिला की मौत, पति गंभीर, मोरवा मुख्य मार्ग सोनिया पुल के पास जानिए कैसे हुई दुर्घटना

locationसिंगरौलीPublished: Jun 07, 2019 12:50:19 pm

Submitted by:

Amit Pandey

मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी……

Death of a woman crushed with trailer in Singrauli

Death of a woman crushed with trailer in Singrauli

सिंगरौली. मोरवा थाना क्षेत्र के सोनिया पुल के पास ट्रेलर से कुचलकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद ट्रेलर व मैजिक चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।घायल पति को उपचार के लिए नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक महदैया निवासी देव मतिया विश्वकर्मा उम्र 42 वर्ष अपने पति लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा के साथ बैढऩ से घर जा रही थी। तभी मोरवा मुख्य मार्ग स्थित सोनिया पुल के पास पहुंचते ही मैजिक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार दंपत्ति गिर गए। इसी बीच पीछे से आ रहा ट्रेलर वाहन क्रमांक यूपी 6 4 एटी 9405 का लापरवाह चालक ने महिला को रौंद दिया।

जिससे देवमतिया विश्वकर्मा की जहां मौके पर मौत हो गई। वहीं पति लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मैजिक व ट्रेलर चालक वाहन को छोडक़र मौके से फरार होने में सफल रहे। राहगीरों ने घटना की सूचना मोरवा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतिका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। इधर पुलिस दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कराया है और चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
घटना के बाद मार्ग पर लगा जाम
मोरवा मुख्य मार्ग पर जिस समय मैजिक व ट्रेलर वाहन ने दर्दनाक घटना को अंजाम दिया। ठीक उसके बाद मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों पसीना बहाने के बाद मुख्य मार्ग को पुलिस ने जाम से बहाल कराया है।
घर में मचा कोहराम
दर्दनाक घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी ठीक इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। जहां परिजनों के आंसू नहीं रूके। घटना का मंजर देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। ट्रेलर वाहन चालक ने महिला को ऐसा रौदा था कि उसके चिथड़े निकल आए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो