scriptबेटे की शादी से पहले गायब युवक आठ दिन बाद प्रेमिका संग खदान में मिला मृत, जानिए क्या है पूरा मामला | Eight day after a young man in Singrauli, found dead with girlfriend | Patrika News

बेटे की शादी से पहले गायब युवक आठ दिन बाद प्रेमिका संग खदान में मिला मृत, जानिए क्या है पूरा मामला

locationसिंगरौलीPublished: Jun 28, 2019 12:47:39 pm

Submitted by:

Amit Pandey

सरई थाना क्षेत्र के झझवा नाला समीप हुई घटना….

Eight day after a young man in Singrauli, found dead with girlfriend

Eight day after a young man in Singrauli, found dead with girlfriend

सिंगरौली. सरई थाना क्षेत्र के झझवा नाला समीप छुही खदान धंसने से प्रेमी व प्रेमिका की मौत हो गई। एक सप्ताह पहले घर से लापता हुए प्रेमी युगल छुही खदान मेें छिपे थे। जहां खदान धंसने से उनकी मौत हो गई है। मिट्टी में दबा शव बदबू मारने लगा तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सरई पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने जेसीबी से मिट्टी हटवाया तो वहा से प्रेमी व प्रेमिका की लाश मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मामले की विवेचना शुरू है।
जानकारी के मुताबिक खनुआ नया गांव निवासी हिरदन सिंह (40) पिता रूप शाह सिंह व रजमंती सिंह गोड़ (34) पति रामलाल सिंह गोड़ बीते 19 जून की देर रात घर से निकले थे। इसके बाद से घर वापस नहीं लौटे। दोनों के परिजनों ने तलाश शुरू कर किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद रजमंती के पति ने सरई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। फिर भी दोनों का कोई पता नहीं चला। गुरुवार को दोनों की लाश मिट्टी में दबी मिली है। पुलिस को दोनों की हत्या होने का भी शक है, इसलिए इस पहलू पर भी जांच पड़ताल जारी है।
लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। हैरान करने वाली बात तो यह है कि दोनों शादीशुदा थे और बड़े-बड़े बच्चे भी हो गए हैं। इसके बावजदू दोनों के बीच संबंध न केवल कायम रहा।बल्कि दिनोंदिन प्रेम बढ़ता ही गया। इनके सामने ऐसी परिस्थितियां आईं कि एक दिन दोनों घर से साथ निकले और दोनों की साथ में मौत हो गई।

शादी से एक दिन पहले घर से निकला
बताया गया है कि 20 जून को हिरदन सिंही गोंड़ के बेटे की शादी होनी थी। उससे एक दिन पहले उसने योजना बनाकर अपनी प्रेमिका के साथ देर रात घर से भाग गया था। उसके लापता होने पर परिजन हैरान हो गए। क्योंकि बेटे की बारात को लेकर तैयारियां हो रही थी। इधर, बिना किसी को सूचना दिए पिता घर से अचानक लापता हो गया। फिर भी बेटे की शादी संपन्न हुई।
एक साथ जिंदगी जीने की बनाई थी योजना
बताया गया है कि दोनों प्रेमी जोड़ा लंबे समय से एक साथ रहने की योजना बना लिए थे लेकिन दोनों के सामने परिस्थितियां ऐसी कि चाहकर भी दोनों साथ नहीं रह पा रहे थे। क्योंकि प्रेमी व प्रेमिका दोनों शादीशुदा थे और दोनों के बच्चे भी बड़े हो गए हैं। इस बीच प्रेमी के घर शादी का कार्यक्रम होने वाला था। तभी घर से दूर जाकर अकेले रहने के लिए ठान लिया, लेकिन कुदरत को यह मंजूर नहीं था और दोनों की मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो