script

महापौर चुनाव: MP के नगर निगमों में 52 वर्ष से 82 साल तक के निर्दलीय बुजुर्ग भी ठोंक रहे ताल

locationसिंगरौलीPublished: Jun 23, 2022 02:33:19 pm

– जीत हो या हार…निर्दलीय ठोंक रहे ताल
– 82 साल के ‘भगवान’ सबसे बुजुर्ग, 25 के धर्मेंद्र और रीतिका सूबे में सबसे युवा

nagar_nigam_election__special.jpg

nagar_nigam_election

सिंगरौली@अजीत शुक्ला

जीत हो या हार, चुनाव लडऩे का शौक तो पूरा होगा। 82 वर्ष के भगवान प्रसाद तिवारी ऐसी ही सोच के साथ महापौर पद के लिए मैदान में हैं। वे प्रदेश के सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी हैं। संयोग है कि सूबे के सबसे युवा महापौर प्रत्याशी 25 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार भी सिंगरौली से ही हैं। दोनों प्रत्याशियों ने निर्दलीय पर्चा भरा है। महापौरी के लिए नामांकन भरने वालों में सबसे कम उम्र की महिला प्रत्याशी मुरैना की रीतिका सोलंकी (25 वर्ष) हैं।

पांचवीं बार उतरे
सबसे बुजुर्ग महापौर प्रत्याशी भगवान प्रसाद तिवारी ने वर्ष 2009 में बतौर महापौर प्रत्याशी चुनाव लडऩा शुरू किया। इसी बीच वह दो बार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे। इस तरह से दो विधानसभा व दो महापौर का चुनाव लडऩे के बाद वे अब पांचवीं बार चुनाव मैदान में हैं।

उनका कहना है कि हार-जीत के बारे में नहीं सोचते, इसीलिए हर चुनाव में फॉर्म भरते हैं। युवा प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार राजनीतिक शुरुआत कर रहे हैं।

संयोग: कई प्रत्याशियों की एक जैसी उम्र
देवास नगर निगम में नामांकन करने वाली निकिता सूर्यवंशी, मनीष दीपक चौधरी और छना ज्ञानेश तीनों की उम्र २९-२९ साल है। भोपाल सीट पर भाजपा से मालती राय तो कांग्रेस से विभा पटेल मैदान में हैं। दोनों की उम्र 58-58 वर्ष है। रीवा नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी प्रबोध व्यास व कांग्रेस के अजय मिश्रा की उम्र भी 51-51 साल है।

सर्वाधिक उम्र के महापौर प्रत्याशी-
नगर निगम : प्रत्याशी : उम्र
सिंगरौली : भगवान प्रसाद तिवारी : 82 वर्ष
उज्जैन : ओम प्रकाश लोट : 73 वर्ष
खंडवा : कमला ठाकुर : 69 वर्ष
जबलपुर : मो. रईस वली : 67 वर्ष
छिंदवाड़ा : समनलाल परतेती : 67 वर्ष
रतलाम : अरुण राव : 66 वर्ष
इंदौर : कमल गुप्ता : 65 वर्ष
सतना : सईद अहमद : 64 वर्ष
रीवा : अब्दुल अंसारी : 63 वर्ष
ग्वालियर : सुमन : 63 वर्ष
कटनी : डॉ. ऊषा पाण्डेय : 61 वर्ष

ये हैं सबसे युवा महापौर प्रत्याशी-

नगर निगम : प्रत्याशी : उम्र
सिंगरौली : धर्मेंद्र कुमार वैश्य : 25 वर्ष
मुरैना : कु.रीतिका सोलंकी : 25 वर्ष
बुरहानपुर : प्रिया संतोष सिंह : 27 वर्ष
सागर : सौम्या तिवारी : 27 वर्ष
कटनी : अंकिता 28 वर्ष
छिंदवाड़ा अंजली : 28 वर्ष
भोपाल : प्रिया यदुवंशी : 29 वर्ष
रतलाम : आफरीन : 29 वर्ष
सतना : अरुण वर्मा : 32 वर्ष
इंदौर : महेंद्र मकासरे : 33 वर्ष
खंडवा : कनीज बी : 33 वर्ष

ट्रेंडिंग वीडियो