script21वीं सदी में ऐसा अंधविश्वास, पत्नी का गला काट कर चढा दिया देवी को | Husband killed wife by cutting her throat In superstition | Patrika News
सिंगरौली

21वीं सदी में ऐसा अंधविश्वास, पत्नी का गला काट कर चढा दिया देवी को

-विशेष मन्नत की पूर्ति को नरबलि की प्रथा है पुरानी

सिंगरौलीSep 03, 2020 / 05:12 pm

Ajay Chaturvedi

अंधविश्वास में पत्नी का गला काट कर चढ़ााया देवी को (प्रतीकात्मक फोटो)

अंधविश्वास में पत्नी का गला काट कर चढ़ााया देवी को (प्रतीकात्मक फोटो)

सिंगरौली. 21वीं सदी में जब इंसान दूसरे ग्रहों पर जा रहा है। तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं का उपभोग कर रहा है। लेकिन आदिम काल की परंपरा अब भी जीवित है। कुछ लोग हैं जो इतने अंधविश्वासी हैं कि किसी समस्या के स्थाई समाधान के लिए अपनों की नरबलि चढ़ा रहे हैं। ऐसा ही एक केस सिंगरौली में आया है जिसके बाद से जिले का हर नागरिक हैरत में है। पुलिस के अनुसार बैढन थाना क्षेत्र में आने वाले बसौड़ा गांव के रहने वाले ब्रजेश केवट, पत्नी बिट्टी केवट का गला काट कर हत्या कर भाग निकला।
बताया जा रहा है कि कुलदेवी को प्रसन्न करने के लिए आसपास के इलाके में बेजुबान जानवरों की बलि देने की प्रथा वर्षों पुरानी है। लेकिन जब विशेष मन्नत मांगी जाती है तो नरबलि के बारे में भी यहां किंवदंतियां प्रचलित हैं। कयास लगाया जा रहा है कि इन अंधविश्वासों पर भरोसा करते हुए ब्रजेश ने अपनी ही पत्नी का गला काटकर देवी को चढ़ा दिया।
घटना की सूचना पर मौके पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंचे। लेकिन पत्नी का गला काटने वाला पति मौके से गायब है। बेटे ने पुलिस को बताया कि मां और पिता के बीच रात में किसी मुद्दे पर विवाद हुआ था।
बेटे से मिली जानकारी पर पुलिस को पता चला कि उसके पिता ने ही उसकी मां की हत्या की है, घटनास्थल पर महिला का सर धड़ से अलग मिट्टी के नीचे दबा था और बिना सर का धड़ पास में था। आसपास पूजन सामग्री यहां-वहां बिखरी पड़ी थी। पुलिस को यह समझने में देर नहीं लगी कि यह हत्या सिर्फ अंधविश्वास के चलते हुई है।
“हत्याकांड का प्रत्यक्ष गवाह और कोई नहीं बल्कि उसका बेटा सुरेश बन गया है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।” – वीरेंद्र कुमार सिंह, एसपी, सिगरौली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो