scriptमजदूर यूनियनों ने इलाकाई युवाओ को रोजगार के लिए शुरू किया आंदोलन | Labor unions started movement for Local youth employment | Patrika News

मजदूर यूनियनों ने इलाकाई युवाओ को रोजगार के लिए शुरू किया आंदोलन

locationसिंगरौलीPublished: Jun 20, 2020 03:31:18 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

– मजदूर नेताओ का आरोप कंपनियां स्थानीय लोगों को नहीं दे रहीं काम – श्रम संगठन चलाएगा अभियान

आंदोलनकारी युवा

आंदोलनकारी युवा

सिंगरौली. जिले में स्थापित बड़ी औद्योगिक व ओबी कंपनियों में स्थानीय लोगों को रोजगार देने के मामले में मनमानी हो रही है। इस मामले में कंपनियां स्थानीय लोगों के प्राथमिकता के अधिकार का हनन कर रही है। श्रमिक संगठन ऊर्जांचल विस्थापित व कामगार यूनियन ने इसके लिए सभी कंपनियों के प्रति रोष जताया है। यूनियन ने इसके खिलाफ लोगों को जागरूक व एकजुट करने के लिए अभियान चलाने की घोषणा भी की है।
यूनियन अध्यक्ष संजय नामदेव ने औद्योगिक कंपनियों व ओबी कंपनियों में रोजगार दिलाने के नाम पर स्थानीय लोगों से लूट होने का आरोप लगाते हुए इसे रोकने पर जोर दिया है। उन्होंने डीबी कंपनी के समक्ष रोजगार व अन्य मांगों को लेकर जारी धरनास्थल पर अपने संबोधन में यह बात कही। नामदेव ने इस मामले में स्थानीय लोगों के रोजगार के अधिकार की अनदेखी के लिए प्रशासन की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कंपनियों में रोजगार दिलाने के नाम पर स्थानीय लोगों को लूटा जा रहा है तथा बिचौलिए इस मामले में सक्रिय हैं जबकि कंपनियों का प्रबंधन ऐसे लोगो को शह देने में लगा है। उन्होंने इसे रोकने के लिए जिले भर में अभियान चलाने तथा लोगों का एकजुट कर उनको रोजगार दिलाने के लिए संघर्ष का ऐलान किया।
श्रमिक नेता नामदेव ने धरना देने वाले युवाओं की सराहना भी की तथा एकजुटता पर जोर दिया। शिकायत है कि बड़ी औद्योगिक कंपनियों व ओबी कंपनियों में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की जगह उनको टाला जा रहा है तथा बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है। इस प्रकार स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है। इससे युवाओं में रोष है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो