scriptकैसे लगे अपराधों पर अंकुश, पुलिस जवानों की कमी से कराह रहा जिला, जानिए क्या है वजह | Lack of Police Seals in Singrauli District | Patrika News

कैसे लगे अपराधों पर अंकुश, पुलिस जवानों की कमी से कराह रहा जिला, जानिए क्या है वजह

locationसिंगरौलीPublished: Aug 02, 2019 02:21:27 pm

Submitted by:

Amit Pandey

संसाधनों की भारी कमी…..

Lack of Police Seals in Singrauli District

Lack of Police Seals in Singrauli District

सिंगरौली. यूपी, छत्तीसगढ़ व झारखंड के बार्डर से सटा मध्यप्रदेश का पूर्वी जिला सिंगरौली पुलिस जवानों की कमी से कराह रहा है। जवानों के साथ ऊर्जाधानी में पुलिस के पास पर्याप्त संख्या में संसाधन भी उपलब्ध नहीं हंै। लगातार हो रही घटनाएं यह दर्शाती हैं कि जिले में पुलिस बल की कमी खल रही है, क्योंकि जवानों की कमी का नतीजा यह है कि पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने में कामयाब नहीं हो पा रही है।
पुलिस के पास लगभग सौ से अधिक आरक्षकों की कमी है। जिले में पुलिस अधिकारियों के साथ ही पुलिस जवानों की भी भारी कमी है। जिले में कांस्टेबल की संख्या आवश्यकता से आधा है। वहीं नक्सल प्रभावित जिला होने के बावजूद भी जिले के जवानों को दूसरे जिले में सेवा के लिए भेज दिया जाता है। इससे पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी होती है। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो यहां पुलिस बल की कमी है। इससे अलग-अलग थानों में भी आवश्यकता से भी कम जवान तैनात हैं। जिससे कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
पिछले साल से बढ़े अपराध
पहले की अपेक्षा इस साल अपराधों में इजाफा हुआ है। पुलिस सूत्रों की मानें तो माड़ा छत्तीसगढ़ के सीमा से लगा है। यहां स्टाफ कम हंै। जिससे अपराध भी कम नहीं हो रहे हैं। पिछले साल लगभग पांच सौ अपराध दर्ज हुए थे, लेकिन इस साल जून तक में 678 अपराध दर्ज हो चुके हैं। अभी छह महीने में कई अपराध दर्ज होंगे। माड़ा में सबसे अधिक जवानों की कमी खल रही है। यदि स्वीकृत संख्या के हिसाब से जवान मौजूद रहें तो अपराधों में कमी हो सकती है।
बड़ी घटनाओं में होती है परेशानी
जब कोई बड़ी घटना घटित हो जाती है उस समय पुलिस के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सभी थानों व पुलिस लाइन से बल मंगाना पड़ जाता है। पुलिस के लिए यह भी एक बड़ी समस्या है। यदि थानों में पर्याप्त बल मौजूद रहे तो बड़ी घटनाओं में सहूलियत रहती है।
जिले में स्वीकृत एवं मौजूदा बल:
पद नाम स्वीकृत मौजूद रिक्त
निरीक्षक 18 13 05
एसआई 69 47 22
एएसआई 143 86 57
प्रधान आरक्षक 245 169 76
आरक्षक 712 579 133

यहां भी है जरूरत :-
– अजाक थाने में डीएसपी की जरूरत है।
– महिला प्रकोष्ठ में डीएसपी का पद खाली है।
– यातायात थाने में डीएसपी होना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो