scriptसिंगरौली जंगल में तेंदुआ, अफसरों के उड़े होश | Leopard in Singrauli forest, sent Sanjay Tiger Reserve for treatment | Patrika News

सिंगरौली जंगल में तेंदुआ, अफसरों के उड़े होश

locationसिंगरौलीPublished: Nov 21, 2020 11:38:03 pm

Submitted by:

Ajeet shukla

जानिए पूरा मामला ….

Leopard in Singrauli forest, sent Sanjay Tiger Reserve for treatment

Leopard in Singrauli forest, sent Sanjay Tiger Reserve for treatment

सिंगरौली. पूर्वी सरई वन क्षेत्र के खनुआ जंगल में शनिवार की दोपहर वन भ्रमण पर निकले चौकीदार व मुंशी ने तेंदुए को बेहोशी की हालत में देखा। इसके बाद सूचना वन अधिकारियों को दिया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने तेंदुए को इलाज के लिए संजय टागर रिजर्व सीधी भेजा है। वहां तेंदुए का इलाज किया जाएगा।
वन अधिकारियों के मुताबिक पूर्व सरई रेंज के खनुआ बीट अंतर्गत बंधा जंगल में वन कर्मियों ने जब बेहोश तेंदुए को देखा तो सकते में रह गये। अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़कर पिजड़ा में रखने के बाद उसे बारीकी से देखा तो कोई चोंट के निशान नहीं मिले। इसके बाद अधिकारियों ने यह अनुमान लगाया कि शायद किसी बीमारी से तेंदुआ घायल अवस्था में पड़ा है। फिर उसे बेहतर इलाज के लिए संजय टाइगर रिजर्व सीधी भेजा।
अधिकारियों ने बताया है कि तेंदुआ कई दिनों से अस्वस्थ हुआ है। इसीलिए वह चलने फिरने लायक नहीं है। बल्कि एक जगह बेहोशी हालत में ही पड़ा रहा। हालाकि खनुआ बीट के वनकर्मी यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर तेंदुआ किसी बीमारी से बेहोशी हालत में था या इसका कुछ और कारण हो सकता है। फिलहाल अभी तेंदुए को स्वस्थ होने को लेकर इलाज के लिए भेज दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो