तड़के हुई वारदात
पुलिस के मुताबिक भरुहा गांव में शनिवार की तड़के सुबह प्रेमिका ने अपने प्रेमी आत्माराम कुशवाहा के गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत की नींद सुला दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस दी। सूचना पर पहुंंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। इधर पुलिस दस घंटे के भीतर आरोपी प्रेमिका को बंधौरा चौकी के अमिलिया गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

यह है पूरा मामला
प्रेमिका संगीता रजक की शादी चार साल पहले शिवपहरी गांव में उपेन्द्र रजक के साथ हुई थी। संगीता का एक तीन साल का बेटा भी है। तीन साल पहले शिवपहरी गांव में हुई हत्या के एक मामले में उपेन्द्र रजक रीवा सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। पति को सजा होने के बाद संगीता अपनी इच्छा से भरुहां गांव निवासी आत्माराम कुशवाहा के साथ एलसीएच बैरक क्रमांक ५५ में रहने लगी। वह दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे थे। शुक्रवार की रात दोनों के बीच बेवफाई को लेकर विवाद शुरू हुआ और संगीता ने गर्दन पर हमला कर आत्माराम की हत्या कर दी।

महिला ने कबूला जुर्म
भरुहां गांव से हत्या करने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार होकर अमिलिया पहुंच गई थी। इधर, पुलिस महिला की तलाश में जुटी रही। एसपी दीपक कुमार शुक्ला व एएसपी प्रदीप शेंडे के निर्देश पर टीआई नवानगर यूपी सिंह ने पुलिस टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देने के लिए भेज दिया। पतासाजी करते हुए पुलिस टीम आरोपी के मायका अमिलिया पहुंची। जहां आरोपी महिला को दबोच लिया। पहले तो महिला ने वारदात से इनकार कर दिया, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी महिला ने आत्माराम की हत्या करना कबूल किया है।

दूसरी पत्नी मानकर साथ रहता था मृतक
बताया जाता है कि मृतक आत्माराम कुशवाहा की भी शादी पहले हो चुकी थी। उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद वह एक साल से संगीता रजक को अपनी दूसरी पत्नी बताकर उसके साथ रहने लगा। चर्चाओंं के मुताबिक दूसरी पत्नी संगीता रजक उसे पहली पत्नी का साथ छोडऩे का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। धीरे-धीरे यह विवाद इतना गहरा गया कि शुक्रवार की रात हत्या के मामले में तब्दील हो गया।