scriptनिकाय व पंचायत चुनाव के लिए मास्टर ट्रेनर नियुक्त | Master trainer appointed for election and panchayat elections | Patrika News

निकाय व पंचायत चुनाव के लिए मास्टर ट्रेनर नियुक्त

locationसिंगरौलीPublished: Jun 14, 2019 03:09:27 am

Submitted by:

Sonelal kushwaha

फोटोयुक्त सूची के पुनिरीक्षण व मतदाता जागरूकता अभियान की तैयारी भी शुरू कर दी गई

Voter list getting updates

Voter list getting updates

सिंगरौली. जिला निर्वाचन अधिकारी केवीएस चौधरी ने त्रिस्तरीय निर्वाचन के लिए मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति की गई है। जिसके तहत मान सिंह व्याख्याता शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय बैढऩ को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है। इसी तरह से अनिल कुमार त्रिपाठी व्याख्याता शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय बैढऩ, अशोक कुमार मिश्रा वरिष्ठ अध्यापक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढऩ, मेहदी हुसैन अंसारी प्राचार्य हाई स्कूल खधौली, त्रिवेणी सिंह प्राचार्य हाई स्कूल बरगवां, एसबी सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरौली, हरिश्चन्द्र सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरबी को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है।
नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
सिंगरौली. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन केवीएस चौधरी ने नगरीय निकायो व त्रिस्तरीय पंचायतों के फोटोयुक्त सूची के पुनिरीक्षण व मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियों के संचालन के लिए नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिसमें जिला स्तर पर अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी व उपखंड अधिकारी तथा पीओ डूडा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायातों के लिए जिला स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को नोडल अधिकारी तथा तहसील स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
दावा अपत्ति के लिए कराएं प्रचार
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन केवीएस चौधरी ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगरीय निकाय व पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम 28 मई को जारी किया जा चुका है। इसके अनुसार 21 से 30 अगस्त तक मतदाता सूची के लिए दावा आपत्तियां प्राप्त करने के लिए तिथि निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची में दावा आपत्तियों को प्रस्तुत करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाना सुनिश्चित करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो