कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी राजीव रंजन मीना की कोर्ट में नाम निर्देशन पत्रों की जांच प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू कर दी गई। आवेदन की संख्या अधिक होने के चलते जांच प्रक्रिया देर शाम तक चली। इसके बाद स्वीकृत महापौर व पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। जारी सूची में पार्षद पद के लिए महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक रही। हालांकि अभी स्वीकृत प्रत्याशियों की संख्या में बदलाव संभव है। क्योंकि मंगलवार 21 जून व बुधवार 22 जून को नाम वापस लेने का मौका है। पूरी संभावना है कि मनामनौव्वल के बाद कई प्रत्याशी अपना नाम वापस लेंगे।
पंचायत चुनाव भी महिलाओं की संख्या अधिक
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी जिला पंचायत सदस्य से लेकर पंच तक में महिला प्रत्याशियों की संख्या अधिक रही है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में 13 अधिक है। जबकि जनपद पंचायत सदस्य पद में 67, सरपंच पद में 150 व पंच पद में महिलाओं की संख्या 106 अधिक रही है।

महिलाओं की अधिक भागीदारी अच्छे संकेत
वैसे तो महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक होने की वजह जारी आरक्षण माना जा रहा है, लेकिन कई ऐसे पदों पर महिलाएं प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जहां सीट अनारक्षित है। यह स्थिति पंचायतों से लेकर नगर निगम चुनाव तक में देखी जा रही है। महापौर प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरी एक महिला प्रत्याशी उदाहरण हैं।

महापौर में सभी का पर्चा स्वीकृत
जांच प्रक्रिया में महापौर पद के लिए सभी 12 प्रत्याशियों का नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 33 से पार्षद पद के लिए नामांकन करने वाली निधि कुमारी का पर्चा निरस्त हुआ है। अधिकारियों के उनकी उम्र केवल 19 वर्ष होने के चलते उनका पर्चा निरस्त किया गया है। इस तरह से महापौर पद के लिए चुनावी मैदान में पूरे 12 प्रत्याशी बरकरार हैं। इसी प्रकार निगम के 45 वार्डों के पार्षद पद के लिए 261 प्रत्याशी मैदान में हैं।

महापौर के स्वीकृत प्रत्याशी
प्रत्याशियों में कांग्रेस से अरविंद कुमार सिंह चंदेल, भाजपा से चंद्र प्रताप सिंह विश्वकर्मा, आम आदमी पार्टी से रानी अग्रवाल, शिवसेना से भास्कर मिश्रा, जनता दल यू से तेज प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी से विनय कुमार यादव, बहुजन समाज पार्टी से बंश रूप शाह, भाकपा से पुष्पेंद्र गुप्ता, जन अधिकार पार्टी लाल बाबू कुशवाहा, ओम प्रकाश शाह निर्दलीय, धर्मेंद्र कुमार निर्दलीय, भगवान प्रसाद निर्दलीय शामिल हैं।

नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों की स्थिति
महापौर पद के प्रत्याशियों में एक महिला व 11 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।
पार्षद पद के प्रत्याशियों में 153 महिला व 108 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। फैक्ट फाइल
45 नगर निगम वार्ड
240 मतदान केंद्र
204445 मतदाता
12 महापौर प्रत्याशी
261 पार्षद प्रत्याशी