scriptआरक्षित वार्डों में सुस्ती, सामान्य में हलचल शुरु, पुरानी सीमा में ही होगा घमासान, जानिए क्या है मामला | No more than 45 wards in Singrauli municipal corporation | Patrika News

आरक्षित वार्डों में सुस्ती, सामान्य में हलचल शुरु, पुरानी सीमा में ही होगा घमासान, जानिए क्या है मामला

locationसिंगरौलीPublished: Jun 18, 2019 03:07:55 pm

Submitted by:

Amit Pandey

45 से आगे नहीं बढ़े वार्ड…….

No more than 45 wards in Singrauli municipal corporation

No more than 45 wards in Singrauli municipal corporation

सिंगरौली. नगर निगम के आगामी चुनाव मेंं शहरी क्षेत्र की पुरानी सीमा में ही घमासान मचेगा। कई जगह नगर निकाय क्षेत्र की सीमा बढ़ गई मगर यहां 45 वार्डों मेंं ही चुनाव होगा। पिछले चुनाव मेें भी नगर निगम की सीमा 45 वार्ड में ही सिमटी थी जो इस बार भी आगे नहीं बढ़ी। बताया गया कि आगामी चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से नगर निगम क्षेत्र में नए इलाके शामिल करने का कोई प्रस्ताव नहीं किया गया। इस प्रकार आगामी चुनाव शहरी क्षेत्र के 45 वार्ड में ही सिमटा रहेगा।
इस बीच आरक्षण तय होने के बाद सामान्य वर्ग के लिए शेष रहे वार्डों में सामान्य हलचल शुरु हो गई है। हालांकि अजा व जजा के लिए आरक्षित हो गए वार्डों मेें अभी कोई हलचल नहीं है। सामने आया कि सामान्य वार्डों में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व कुछ अन्य लोगों ने अपने पक्ष में जातिगत व अन्य आधार तथा जीत की संभावना को लेकर काम शुरु कर दिया है। हालांकि चुनाव की घोषणा होने में अभी देर है मगर बाजार से जुड़े सामान्य वार्डों मेें लोगों ने आसपास के लोगों से मेलजोल बढ़ाना व परिचितों के साथ जीत की संभावना पर विचार करना शुरु कर दिया है।
बैढन, नवानगर व जयंत के बाजार से जुड़े सामान्य वार्डों में इस बार प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने व इसके चलते चुनाव काफी रोचक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वैसे अभी महापौर पद के आरक्षण की स्थिति साफ नहीं है। माना जा रहा है कि काफी लोगों को इस पद की आरक्षण की स्थिति साफ होने का इंतजार है। इसके बाद वार्ड चुनाव की गतिविधियां तेजी से शुरु होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो