scriptगला दबाकर वृद्ध की निर्मम हत्या, जानिए क्या बनी वजह | Old man murdered by strangulation in Singrauli kachni | Patrika News

गला दबाकर वृद्ध की निर्मम हत्या, जानिए क्या बनी वजह

locationसिंगरौलीPublished: Aug 12, 2019 02:44:56 pm

Submitted by:

Amit Pandey

पुलिस कर रही पूछताछ……

Old man murdered by strangulation in Singrauli kachni

Old man murdered by strangulation in Singrauli kachni

सिंगरौली. कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कचनी दक्षिण टोला गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर एक वृद्ध की निर्मम हत्या कर दिया। इसके बाद वहां आलमारी में रखे 50 हजार रुपए लेकर मौके से फरार हो गए। शनिवार की सुबह वृद्ध की लाश को घर के दरवाजे पर देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस नेे मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक कचनी दक्षिण टोला गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने शंखलाल कुशवाहा पिता गोविंद कुशवाहा के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर, पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी में जुटी है।

ब्याज पर करता था पैसे का लेनदेन
परिजनों के मुताबिक मृतक शंखलाल ब्याज पर पैसे का लेनदेन करता था। लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से उसका लंबे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि उस मामले को लेकर परिजनों ने भी गंभीरता नहीं दिखाई। लेन-देन का यह विवाद हत्या में बदल गया और बदमाशों ने वृद्ध का गला दबाकर हत्या कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। परिजन व आस पड़ोस के लोगों से कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है।
अकेले रहता था मृतक
पुलिस ने बताया कि शंखलाल कुशवाहा घर में अकेला रहता था। उसके घर से कुछ दूरी गांव में ही उसका परिवार रहता है। परिवार के सदस्यों ने सुबह जाकर देखा तो उसकी लाश पड़ी थी। परिजनों का कहना था कि यह साधारण मौत नहीं है। बल्कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो