scriptमहिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानिए पुलिस ने कैसे पकड़ा | One accused caught by Singrauli police | Patrika News

महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानिए पुलिस ने कैसे पकड़ा

locationसिंगरौलीPublished: Jun 09, 2019 03:29:45 pm

Submitted by:

Amit Pandey

जियावन पुलिस की कार्रवाई…..

One accused caught by Singrauli police

One accused caught by Singrauli police

सिंगरौली. जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ौरा गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को जियावन पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी रामसूचित (36) पिता रामधनी रजक निवासी खड़ौरा ने पिछले दिनों एक महिला के साथ छेड़छाड़ किया था। जिसकी शिकायत जियावन थाने में दर्ज कराई गई थी। आरोपी का सुराग लगाने में पुलिस जुटी रही।
शुक्रवार की शाम मुखबिरों ने सूचना जियावन टीआई अनिल उपाध्याय को दिया। जहां मौके पर पुलिस टीम को रवाना कर दिया। टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एसपी अभिजीत रंजन के निर्देश पर टीआई जियावन के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एससआई प्रजापति, प्रधान आरक्षक संतोषी व उमेश चंद्र द्विवेदी ने की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो