scriptयातायात पुलिस खुद नियमों की उड़ा रही धज्जियां, बीच शहर में फार्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन | Overload vehicles filled in Farrata in Beach city | Patrika News

यातायात पुलिस खुद नियमों की उड़ा रही धज्जियां, बीच शहर में फार्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन

locationसिंगरौलीPublished: Nov 19, 2018 06:43:09 pm

Submitted by:

Anil singh kushwah

पुलिस की कार्रवाई सिर्फ दिखावा

Overload vehicles filled in Farrata in Beach city

Overload vehicles filled in Farrata in Beach city

सिंगरौली. शहर में टै्रफिक व्यवस्था बेलगाम दिख रही है। यातायात पुलिस के लापरवाही का आलम यह है कि बाइक पर तीन सवारियां बैठकर चल रही हैं। तो ऑटो में 14-20 सवारियों को भरकर चल रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि कोई रोकने-टोकने वाला नहीं। इससे यह साबित हो रहा कि वाहन चालक यातायात नियमों का माखौल उड़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रविवार को पत्रिका ने पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। वाहन चालक ओवरलोड वाहनों को बेखौफ ले जा रहे हैं।
यातायात की उड़ा रहे धज्जियां
यातायात पुलिस खुद नियमों की धज्जियां उड़वा रही है। ऐसे में दुर्घटनाओं पर कैसे अंकुश लगाया जा सकता है, यह समझ पाना मुश्किल है। यातायात पुलिस ओवरलोड ऑटो और अन्य वाहनों पर सख्ती नहीं दिखा पा रही है। चौराहों पर भी रोक-टोक न होने से नियम कायदे बेकार साबित हो रहे हैं। वाहन चालकों की मनमानी दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। ओवरलोड ऑटो यातायात थाना से लेकर शहर के मुख्य मार्ग पर आसानी से देखे जा सकते हैं।
आए दिन होते हैं हादसे
शहर में ओवरलोड ऑटो पलटने की दुर्घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। इसके बावजूद भी विभाग के जिम्मेदार सो रहे हैं। ऑटो चालकों पर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। अगर यही रवैया यातायात पुलिस का रहा तो आने वाले दिनों में शहर में बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
मनमानी से बाज नहीं आ रहे चालक
ऑटो चालकों को परमिट, चालक और तीन सवारी बैठाने का दिया जाता है। लेकिन शहर से होकर सड़कों पर फर्राटे मार रहे ऑटो भूसे की तरह ऑटो में सवारी भरकर चल रहे हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद भी ऑटो चालक अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। ज्यादातर ऑटो चालक तो परमिट तक नहीं लिए है। केवल फिटनेस कराकर सड़कों पर सवारी भरकर मनमानी रूटों पर दौड़ रहे हैं। ये ऑटो चालक यातायात थाना के सामने से होकर निकलते हैं। ऑटो में ओवरलोड सवारी को यातायात पुलिस देखती है। लेकिन ऑटो चालकों को हिदायत देने की जहमत नहीं उठाती है।

ट्रेंडिंग वीडियो