scriptमौसम की पड़ रही मार, उल्टी व दस्त से लोग बीमार | Patients grew up at Singrauli District Hospital | Patrika News

मौसम की पड़ रही मार, उल्टी व दस्त से लोग बीमार

locationसिंगरौलीPublished: Apr 13, 2019 01:02:21 am

Submitted by:

Amit Pandey

डायरिया से ग्रस्त मरीजों की बड़ी संख्या….

Patients grew up at Singrauli District Hospital

Patients grew up at Singrauli District Hospital

सिंगरौली. अभी सूरज तपना शुरू ही हुआ है कि लोगों को गर्मी से संबंधित बीमारी अपने चपेट में लेने लगी है। गर्मी का कहर लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिन में चिलचिलाती धूप ने लोगो को बेहाल कर दिया है। यही वजह है कि जिला अस्पताल में उल्टी.दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। डायरिया के मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। मरीजों की भीड़ से वार्ड खचाखच भर गया है जमीन पर बिस्तर बिछाने पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य महकमा मरीजों की सुध नहीं ले रहा है। अफसरों के लापरवाही का आलम यह है कि मरीजों को भर्ती करने के बाद वार्ड में झांकने तक नहीं जाते हैं। जिससे मरीजों की अकाल मौत हो जाती है।
जिला अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर पोंड़ीपाठ निवासी कमलराज सिंह का तीन वर्षीय बेटा ईश्वर सिंह उल्टी दस्त से पीडि़त था। मासूम का उपचार कराने के लिए परिजन जिला अस्पताल में चक्कर काटते रहे। घंटो बाद ड्यूटी डाक्टर ने चेकअप कर मासूम को वार्ड में भर्ती किया। इस तरह दिन भर में उल्टी.दस्त के करीब 20.25 मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों की बढ़ी संख्या से उन्हें समुचित इलाज मिल पाना मुश्किल हो गया है। डॉक्टरों के मुताबिक मरीजों की संख्या बढऩे से इलाज संभव नहीं हो पाता है। ओपीडी व इमरजेंसी में सबसे अधिक केस उल्टी.दस्त के आ रहे हैं। यह मौसम का असर है। गर्मी पडऩे पर लोगों में यह समस्या बढ़ जाती है।
नहीं लगा कूलरए पंखा दे रहा गरम हवा
भीषण गर्मी में वार्ड में भर्ती मरीज परेशान है। दरअसलए गर्मी से राहत देने के लिए कूलर की व्यवस्था नहीं की गई है। सिर्फ छत वाले पंखा से मरीजों को गर्मी से राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। इससे सेहत बिगडऩे की संभावना बनी है। प्रबंधन सहित डाक्टर एसी में बैठकर गर्मी काट रहे हैं। मरीजों की परवाह किसी को नहीं है।
फैक्ट फाइल
ओपीडी में मरीजों की संख्या – 250
इमरजेंसी में मरीजों की संख्या – 100
एक दिन उल्टी.दस्त के मरीज – 20-25
जिला अस्पताल में बेड की संख्या – 96

क्या कहते हैं परिजनरू
गर्मी ने जीना दुश्वार कर दिया है। बड़ी आफत तो देर रात होती है। जब पंखा गर्म हवा फेंकता है। एक तो बीमारी दूसरे गर्मी से बेहाल मरीजों को वार्ड में मुसीबत की रात काटनी पड़ती है।
अंबिका प्रसाद, परिजन
कई बार अस्पताल प्रबंधन को अवगत कराया गया है लेकिन वार्ड में कूलर की व्यवस्था नहीं की गई है। हाथ वाले पंखे से रात काटनी पड़ती है। मच्छर धावा बोलते हैं।
बाबूलाल सिंह, परिजन

गर्मी में ऐसे करें बचाव
– गर्मी में खूब पानी पीएं।
– साफ स्वच्छ भोजन करें।
– जूस और मठ्ठा का सेवन करें।
– नीबू पानी का खूब सेवन करें।
– तेज धूप में निकलने से बचें।
– सिर पर कपड़ा बांधकर ही निकले।
– गर्म चीजों को खाने से बचें।
वर्जन
वार्ड में कूलर का इंतजाम किया गया है वहीं कुछ कूलर खराब पड़े हैं। भर्ती मरीजों के लिए वार्ड में व्यवस्था बढ़ाई जाएगी।
डॉ आरपी पटेलए सीएमएचओ सिंगरौली।

ट्रेंडिंग वीडियो