scriptबारातियों से भरा पिकअप वाहन पलटा, दो दर्जन से अधिक बाराती घायल, जानिए कैसे हुई दुर्घटना | Pick-up vehicle reflexed with Baratiyo in Singrauli | Patrika News

बारातियों से भरा पिकअप वाहन पलटा, दो दर्जन से अधिक बाराती घायल, जानिए कैसे हुई दुर्घटना

locationसिंगरौलीPublished: Jun 06, 2019 12:57:29 pm

Submitted by:

Amit Pandey

घटनास्थल पर मचा कोहराम……

Pick-up vehicle reflexed with Baratiyo in Singrauli

Pick-up vehicle reflexed with Baratiyo in Singrauli

सिंगरौली. गढ़वा थाना क्षेत्र के बड़कुड़ मोड़ पंचायत भवन के पास बारातियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार दो दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए चितरंगी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं पांच की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। फरार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक गढ़वा थाना क्षेत्र के बंजारी गांव से कलिंदर पनिका के बेटे की बारात विजयपुर जा रही थी। पिकअप वाहन में दो दर्जन से अधिक बाराती सवार थे। तेज रफ्तार होने के कारण पिकअप वाहन बड़कुड़ पंचायत भवन के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार सभी बारातियों को चोटें आईं। आरोपी चालक रामू कोल मौका देखकर फरार हो गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये बाराती हुए घायल
पिकअप पलटने की घटना में बारातियों में ओमप्रकाश पनिका पिता रामदास पनिका, लालचंद कोल पिता लालता कोल, राजेश प्रसाद पनिका पिता रामप्रसाद पनिका, रामलाल पनिका पिता नाथु पनिका, छोटेलाल पनिका पिता धन्नुलाल पनिका, रामजनक पनिका पिता सरजु पनिका, झारखंडी पनिका पिता पेवारू पनिका, कमलेश कोल पिता रामबली कोल, भोले पनिका पिता साधू पनिका, रमेश कुमार पनिका पिता विश्वनाथ पनिका, दिनेश कुमार पनिका पिता हीरालाल पनिका, दिनेश कोल पिता मकरू कोल, अवधेश पनिका पिता जगन्नाथ पनिका, सत्यनारायण पनिका पिता कालीचरण पनिका, राजू पनिका पिता भोले पनिका, मानप्रताप कोल पिता हरिलाल, गोलू पिता रामशरण पनिका घायल हुए हैं।
घटनास्थल पर चीख पुकार
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबिक बड़कुड़ पंचायत भवन के पास जैसे ही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा। वहां घटनास्थल पर चीख पुकार शुरू हो गई। रात में करीब 11 बजे हुई इस दुर्घटना की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी। वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में घायल बारातियों को वाहन से निकालकर सूचना एंबुलेंस व पुलिस को दिया। वहीं घायलों में कोहराम मचा हुआ था। सभी घायलों को चोटें आई थी। मगर, उसमें पांच बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो