scriptपुलिस अब राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर लगाएगी आपराधिक गतिविधियों पर लगाम | Police and revenue officials will now jointly stop crime in Singrauli | Patrika News

पुलिस अब राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर लगाएगी आपराधिक गतिविधियों पर लगाम

locationसिंगरौलीPublished: Jul 09, 2020 12:12:16 am

Submitted by:

Ajeet shukla

नए कलेक्टर ने बनाई विशेष योजना …..

Singrauli Collector order to send those not wearing masks to jail

Singrauli Collector order to send those not wearing masks to jail

सिंगरौली. बाहर से आने वालों की पड़ताल और स्वास्थ्य परीक्षण में अब किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। जरा सी चूक भी भारी पड़ेगी। क्योंकि अब चेकपोस्ट उन लोगों की निगरानी सीसीटीवी कैमरा करेगा, जो बाहर से आने वालों की निगरानी के लिए लगाए गए हैं। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने तत्काल प्रभाव से सभी चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने इसके साथ ही जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए राजस्व व पुलिस अमले को संयुक्त रूप से मिलकर कार्य करने को कहा।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जैसे भी हो। सभी को मिलकर आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना होगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह व वन मंडल अधिकारी विजय सिंह उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ा रूख अपनाना होगा। कानून व्यवस्था के लिए एक साथ एक राय बनाकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त रूप से भ्रमण करने से वास्तविक स्थितियों का आकलन होता है और आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करने में भी सहूलियत होती है।
इसलिए बेहतर होगा कि राजस्व और पुलिस विभाग कंधे से कंधा मिलाकर काम करें। उपखण्ड अधिकारी, एसडीओपी, थाना प्रभारी क्षेत्रों का समय-समय पर संयुक्त रूप से भ्रमण करते रहें। उन्होंने कहा कि आगे आने वालो दिनों में महत्वपूर्ण त्योहारो का भी आगमन होने वाला है उन पर अभी से हम सब को ध्यान देना होगा। बैठक में अपर कलेक्टर बीके पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, विकास सिंह, नीलेश शर्मा, एसपी मिश्रा, सीएसपी देवेश पाठक, थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी, अरूण पाण्डेय, राघवेन्द्र द्विवेदी, यूपी सिंह सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
समन्वय से किया जाए बड़ी समस्याओं का निदान
एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आपसी समन्वय बनाने से बड़ी से बड़ी समस्याओं का निदान किया जा सकता हैै। राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी दिन में कम से कम एक बार बात जरूर करें। अपने-अपने क्षेत्रों की वास्तुस्थिति और कानून व्यवस्था की जानकारी आपस में सझा करें। एसपी ने कहा इस बात का निरीक्षण सभी थानों में किया जाएगा कि इस बैठक में जारी निर्देशों का थानों में पालन किया जा रहा है नहीं।
कलेक्टर ने यह निर्देश भी दिया
– आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों पर प्रतिबंधत्मक कार्यवाही की जाए।
– ठगी करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
– यातायात व्यवस्था को सभी बाजारों में सुचारू बनाया जाए।
– अवैध रेत परिवहन करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।
– कोविद सेंटरों पर रहने व खाने की उपयुक्त व्यवस्था की जाए।
– बाहर से आने वालों का गहनता से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो