सिंगरौली

पुलिस बूथ खाली, कैसे हो नियमों की रखवाली, व्यस्त समय में नहीं मिलते पुलिस जवान

विशेष ड्यूटी पर ही चौकसी तक सिमटे….

सिंगरौलीSep 16, 2019 / 03:12 pm

Amit Pandey

Police booth empty in Singrauli

सिंगरौली. शहर के मुख्य मार्ग पर निगरानी के लिए पुलिस बूथ बने हैं। इन बूथों में चौकसी विशेष ड्यूटी तक सिमट गई है। व्यस्त समय में अक्सर पुलिस बूथ खाली देखने को मिलेंगे। बतादें कि शहर के मुख्य मार्ग पर करीब चार पुलिस बूथ लगाए गए हैं। बूथों में रहने से यातायात पुलिस कतरा रही है। क्योंकि बूथों में सुविधाएं भी नदारद हैं। ऐसी परिस्थितियों में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने पुलिस को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
हैरान करने वाली बात यह है कि जब जिले के बड़े अफसर लंच के लिए कार्यालय से निकलते हैं तो इस दौरान यातायात पुलिस दिखावे के लिए बूथ में मौजूद रहती है। जैसे ही अफसरों का वाहन निकलता है कि यातायात पुलिस बूथ से गायब हो जाती है। जबकि इसके बाद शहर के व्यस्त मार्ग पर स्कूलों की छुट्टी के दौरान भी काफी भीड़ बनी रहती है। ऐसे समय पर यातायात व्यवस्था बेपटरी हो जाता है। कई बार दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी हैैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अफसर इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं।
बूथ की सुविधाएं गायब
पुलिस बूथों में जवानों को छांव व पीने का पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा यदि यातायात पुलिस बूथ में खड़ी है तो उसे चारो तरफ दिखाई देना चाहिए। लेकिन यहां बूथों में ऐसी कोई सुविधाएं नहीं हैं। पुलिस बूथ होर्डिंग के आगे पुलिस बूथ दिखाई नहीं दे रहा है। यहां न तो पीने का पानी उपलब्ध है औैर न ही छांव की व्यवस्था की गई है। ऐसी परिस्थितियों में ड्यूटी करना पुलिस के लिए भी किसी परेशानी से कम नहीं है।
मुख्यालय में यहां बने हैं पुलिस बूथ
– मस्जिद तिराहा
– उत्कृष्ट विद्यालय तिराहा
– बिलौंजी तिराहा
– बिलौंजी चौक
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.