scriptLockdown में दिखी पुलिस की सख्ती, सड़कों पर सन्नाटा | Police strict during lockdown in Singrauli, silence on road | Patrika News
सिंगरौली

Lockdown में दिखी पुलिस की सख्ती, सड़कों पर सन्नाटा

दुकान खोलने पर हुई कार्रवाई …….

सिंगरौलीJul 31, 2020 / 09:51 pm

Ajeet shukla

Police strict during lockdown in Singrauli, silence on road

Police strict during lockdown in Singrauli, silence on road

सिंगरौली. टोटल लॉकडाउन के मद्देनजर पुलिस का सख्त रवैया कारगर साबित हुआ। पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि सख्ती के बावजूद कुछ लोगों ने नियम को नजर अंदाज किया, लेकिन वह या तो पुलिस की लाठी खाकर वापस लौट आए फिर चालानी कार्रवाई का शिकार बन गए।
पुलिस व नगर निगम की सक्रिय संयुक्त टीम ने पांच दुकानदारों सहित 62 लोगों पर चालानी कार्रवाई की। दुकानदारों पर कार्रवाई के जरिए 3300 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। मास्क नहीं पहनने पर 57 लोगों का चालान काटा गया। कुल 9100 रुपए की वसूली हुई। साथ ही लोगों को मास्क उपलब्ध कराया गया है।
बताया गया कि प्रतिबंध के बावजूद अलग-अलग बाजारों में पांच दुकान खुली मिली। मोरवा एवं झिंगुरदाह में 10 चालान काटा गया। नवजीवन विहार क्षेत्र 31, नवानगर, अमलोरी व कचनी में 15, जयंत एक का चालान कटा। इस दौरान सभी को लॉकडाउन में घर से बाहर नहीं निकलने और विशेष परिस्थिति में निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की हिदायत दी गई।

Home / Singrauli / Lockdown में दिखी पुलिस की सख्ती, सड़कों पर सन्नाटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो