scriptरबी फसलों के समर्थन मूल्य पर बिक्री को रजिस्ट्रेशन इस तारीख तक | Registration for sale on support price of Rabi crops till 20 February | Patrika News

रबी फसलों के समर्थन मूल्य पर बिक्री को रजिस्ट्रेशन इस तारीख तक

locationसिंगरौलीPublished: Feb 12, 2021 05:53:30 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से किसान करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

रबी फसल

रबी फसल

सिंगरौली. रबी फसलों को समर्थन मूल्य पर सरकारी क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी तक ही होगा। इस संबंध में शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2021-2022 मे ई उपार्जन योजना अंतर्गत किसानो से समर्थन मल्य पर गेहूं, चना, मसूर, सरसो, की खरीदी के लिए किसानो का पंजीयन 20 फरवरी तक होगा। यह कार्य निर्धारित पंजीयन केंद्रों के अलावा ऑन लाईन कियोस्क सेटर मे किया जा सकता है। किसान, अपना पंजीयन मोबाईल अथवा अप्लिकेशन के माध्यम से भी करा सकते है। इसके साथ ही किसान निर्धारित पंजीयन केंद्रों में प्रातः 9 से सायं 7 बजे तक जाकर अपना पंजीयन करा सकते है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने किसानो से अपील की है कि किसान अपने गेहूं विक्रय के लिए अपने नजदीकी पंजीयन केंद्रों में पहुंचकर निर्धारित तिथि तक अपना पंजीयान करा लें। उन्होने बताया कि नवीन पंजीयन के लिए समग्र आईडी, आधार नंबर,बैंक खाता नंबर, मोबाईल नंबर अनिवार्य है। किसानो का पंजीयन भू अभिलेख डाटाबेस के आधार पर किया जाएगा। भूमि डाटाबेस के आधार पर गिरदावरी उपलब्ध नही रखने वाले किसानों को अपने किसान पंजीयन कोड का नवीनीकरण कराना होगा। रबी विपणन वर्ष मे गेहूं का समर्थन मूल्य शासन द्वारा 1975 प्रति क्विटल निर्धारित किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो