scriptROAD ACCIDENT: जनवरी से अब तक 57 मौतें, 250 घायल | Road Accident, 57 deaths in seven months, 250 injured | Patrika News
सिंगरौली

ROAD ACCIDENT: जनवरी से अब तक 57 मौतें, 250 घायल

हर रोज हो रहीं सड़कें लाल, दुर्घटनाएं क्यों न हों, जब ब्रीथ एनलाइजर मशीनें बढ़ा रहीं कार्यालयों की शोभा

सिंगरौलीSep 03, 2016 / 11:40 am

suresh mishra

road accident

road accident


सिंगरौली
जिले की सड़कें रोजाना लाल हो रही हैं। ज्यादातर दुर्घटनाएं शराब पीकर वाहन चलाने से हो रही हैं। जबकि बीते दो साल से ब्रीथ एनलाइजर मशीनें सरकारी कार्यालयों की शोभा बढ़ा रही हैं। जांच के नाम पर कुछ दिन पहले पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा था। इसके बाद टांय-टांय फिस्स हो गया।

यातायात विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक,बीत सात महीने के दौरान जिले में 309 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें 57 लोग जान गवां बैठे हैं। जिम्मेदारों की मानें तो दोबारा अभियान शुरू किया जाएगा।


ये भी पढ़ें: पुलिस वाहन ने दो साइकिल सवारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ दो दिन की कार्रवाई मे विंध्यनगर में करीब छ: एवं मोरवा भी इतनी ही कार्रवाई हुई। इसके बाद पुलिस ठंड पड़ गई। जियावन, चितरंगी , माड़ा एवं सरई में चार से भी कम लोगों पर कार्रवाई हुई। शराबी बाइक चालक खुले आम फर्राटे भर रहे हैं। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।


बताते चलें कि करीब दो साल पहले पुलिस विभाग को दर्जनभर ब्रीथ एनलाइजर मशीनें सरकार से मुहैया कराई गई थीं। ताकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जा सके। साथ ही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए बकायदे यातायात पुलिस समेत अन्य पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी गई थी।

ये भी पढ़ें: MP: दुष्कर्म करने में असफल हुआ तो मासूम के प्राइवेट पार्ट पर डाल दी लकड़ी

ट्रेनिंग के बाद मशीने यातायात विभाग और थानों में कैद कर दी गईं। कुछ दिन बाद शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। हरेक थानाक्षेत्र में तीन से चार शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। फिर ठप कर दी गई।


सात महीने में 57 जानें
यातायात विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जनवरी से जुलाई 2016 तक जिले में 309 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें 57 लोगों की जानें चली गईं। बाकी लोग घायल हो गए।


केस:1
गुरुवार को ही रात करीब 7.30 बजे शराब के नशे में बाइक चला रहा सोनू केवट पिता रामसजीवन मयार ब्रिज के पास गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस पर कॉल किया, जिसकी मदद से उसे अस्पताल लाया गया। अस्पताल में भी वह घंटो अफरा – तफरी मचाए रखा।

केस:2

गुरुवार को मुन्नालाल साकेत पिता धर्मजीत निवासी परसौना शराब के नशे में धुत था, वह बाइक नहीं संभाल पा रहा था, जिसकी वजह से सड़क पर ही गिर गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो