घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल पुलिस बल के साथ मौके पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक विक्षिप्त महिला बस्ती में घूम रही थी। बड़गड़ गांव के अराजक तत्वों ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाई। जिसकी वजह से आस- पास से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। महिला के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
भीड़ तब तक पीटती रही जब तक महिला की मौत नहीं हो गई। महिला की मौत होने के बाद बदमाश उसे वन विभाग की नर्सरी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर मोरवा थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां महिला के शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल की जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल, एसडीओपी, टीआई सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी जुटाता रहा। बताया जा रहा है संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
ये है पूरा मामला
एसपी रियाज इकबाल के मुताबिक गुरुवार रात लोगों ने लामबंद होकर कुल्हाड़ी, लाठी-डण्डे से खदेडक़र महिला को मारा। बाद में कुल्हाड़ी से महिला के सिर में हमले से उसकी मौत होने पर शव को बडग़ड़ जंगल की नर्सरी में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह मोरवा थाना क्षेत्र के बडग़ड़ गांव में वन विभाग के नर्सरी में महिला का शव मिला। महिला की शिनाख्त नहीं हुई है, इसलिए शव मर्चुरी में रखवाया है। उसके पोस्टमार्टम में पीटकर मारने की बात कही गई है। मोरवा टीआई नरेन्द्र सिंह रघुवंशी ने 14 आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 302, 201,147, 148, 149 के तहत नामजद मामला दर्ज किया। जांच उपरांत पुलिस ने यह पाया कि बच्चा चोरी के अफवाहों में आकर आरोपी गोपाल सिंह, दुर्गा सिंह गोंड़, देवलाल सिंह गोंड़ निवासी भोस और हीरा सिंह, दीपनारायण सिंह, रघुवीर सिंह गोंड़, राय सिंह गोंड़, रमाशंकर साहू, रामचरन सिंह गोंड़, लखपति सिंह गोंड, करण सिंह गोंड़, जगशाह अगरिया, रामबली सिंह गोंड़ निवासी कतरिहार हैं। रामबलि सिंह और हीरा सिंह दोनों फरार हैं। पुलिस के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और भोस और कतरहियार में पहले भी दिखाई दी थी।

Child theft on whatsapp” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/22/0202_3139036-m.jpg”>