scriptवीरेन्द्र गोयल बने भाजपा जिलाध्यक्ष, कांतदेव का इस्तीफा मंजूर | Singrauli BJP district president Virendra Goyal | Patrika News

वीरेन्द्र गोयल बने भाजपा जिलाध्यक्ष, कांतदेव का इस्तीफा मंजूर

locationसिंगरौलीPublished: Jun 14, 2019 09:34:14 pm

Submitted by:

Amit Pandey

नेताओं ने मोरवा पहुंचकर दी बधाई…..

Singrauli BJP district president Virendra Goyal

Singrauli BJP district president Virendra Goyal

सिंगरौली. जिला भाजपा में संगठन का चेहरा बदल गया है। मोरवा निवासी वीरेन्द्र गोयल अब भाजपा जिलाध्यक्ष होंगे। पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह की ओर से शुक्रवार को इस आशय की घोषणा की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह व प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की ओर से गोयल को जिला भाजपा अध्यक्ष मनोनीत करने की सूचना दी गई है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जारी होने पर दिया गया कांतदेवसिंह का जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इस प्रकार कांतदेवसिंह की भाजपा जिलाध्यक्ष पद से विदाई हो गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनीत होने की सूचना पर शुक्रवार को सांसद, विधायक सहित काफी कार्यकर्ता व नेताओं ने मोरवा पहुंचकर वीरेन्द्र गोयल को बधाई दी तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। नव मनोनीत भाजपा जिलाध्यक्ष गोयल तीन दशक से पार्टी से जुड़े हैं। इससे पहले वे मोरवा के नगर महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, भाजपा ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री व जिला उपाध्यक्ष पद पर रहे हैं।
उन्होंने जिला व प्रदेश के पार्टी जन प्रतिनिधियों के साथ तालमेल से जन समस्याओं का निराकरण कराने व नए सदस्य बनाकर संगठन सक्रिय करने की बात कही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सहयोग से नगर निकाय चुनाव में जीत को प्राथमिकता बताया है। गोयल ने शीघ्र जिले के कार्यकर्ताओं से मिलकर जन समस्याएं निराकरण के लिए संघर्ष की बात भी कही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो