जियावन थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी के मुताबिक हनुमना से बैढऩ आ रही सैफ बस क्रमांक एमपी 66 पी 0977 आवेरटेक करने के दौरान कर्थुआ में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। बस पलटने में की घटना में दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए देवसर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
घायलों की स्थिति गंभीर देखकर स्थानीय चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कलेक्टर व एसपी सहित जिला पंचायत सीइओ घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। इसके बाद अस्पताल में घायलों का हाल जानने जिला व पुलिस प्रशासन अस्पताल पहुंकर चिकित्सकों को उचित निर्देश दिए हैं।
दंपत्ति के साथ बेटा भी घायल
पुलिस ने बताया कि कर्थुआ बायपास सैफ ट्रेवल्स दुर्घटना में ममता मिश्रा 35 वर्ष, कल्पना मिश्रा 22 वर्ष, दिलीप 22 वर्ष व श्रवण गुप्ता 14 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जबकि सामान्य रूप से घायल जुलेख खातून 55 वर्ष, अंजली मिश्रा 5 वर्ष, अनामिका मिश्रा 35 वर्ष, प्रवीण मिश्रा 50 वर्ष, गायत्री 37 वर्ष, काशी प्रसाद 65, मोतीलाल केवट 43, जीवा मिश्रा 3 वर्ष को देवसर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

48 घंटे में बस पलटने की दूसरी घटना
हाइवे-39 पर 48 घंटे के दौरान बस पलटने की यह दूसरी घटना है। बीते बुधवार को जियावन में द्विवेदी बस के पलट जाने से तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। दुर्घटना ओवरटेक के चलते हुई थी। शुक्रवार को हुई बस पलटने की घटना भी ओवरटेक के कारण हुई है। हाइवे पर हर दूसरे दिन हो रहे बस हादसों पर रोक नहीं लगने से यात्री घायल हो रहे हैं।

ओवरटेक घटना का प्रमुख कारण
राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर दो दिन के अंतराल में हुई दो बस दुर्घटना के कारण का पता लगाने प्रशासन ने विशेष जांच का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंच कर राष्ट्रीय राजमार्ग 39 का अवलोकन किया। दोनों बस हादसे का प्रमुख कारण तेज रफ्तार व ओवरटेक करना माना जा रहा है।