scriptघर बैठे मोबाइल पर डायल करें नंबर, लॉकडाउन की सभी समस्याएं हो जाएंगी दूर | Singrauli Collector arrange for home delivery of goods during lockdown | Patrika News

घर बैठे मोबाइल पर डायल करें नंबर, लॉकडाउन की सभी समस्याएं हो जाएंगी दूर

locationसिंगरौलीPublished: Apr 12, 2021 10:48:46 pm

Submitted by:

Ajeet shukla

जिला प्रशासन ने बनाई व्यवस्था ….

Singrauli Collector arrange for home delivery of goods during lockdown

Singrauli Collector arrange for home delivery of goods during lockdown

सिंगरौली. लॉकडाउन के दौरान जरूरत के सामान के लिए लोगों को परेशान नहीं हो। इसके लिए जिला प्रशासन होम डिलीवरी की व्यवस्था बनाई है। होम डिलीवरी के जरिए लोग घर की जरूरत के सामान के साथ सब्जी व फल भी मंगा सकते हैं। जिला प्रशासन के साथ नगर पालिक निगम ने भी लोगों को सामान उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों के मुताबिक लोग दुकानदारों से उनके मोबाइल पर संपर्क कर सामान मंगा सकते हैं।
होम डिलीवरी के लिए चयनित दुकानदार व मोबाइल नंबर
चयनित दुकानदारों में महेश गुप्ता विंध्यनगर मो. 8602753934, दिनेश चौरसिया विंध्यनगर मो. 8889247175, दिनेश्वर गुप्ता 8959051769, कुंजन पाण्डेय 9009253499, कमलेश पंडित वैढऩ 9179211984, सचिन गुप्ता गनियारी 8319792697, अशोक चौरसिया वैढऩ 8982541744, राजेश गुप्ता वैढऩ 7869361359, विनोद शाह वैढऩ 8090478416, राम नारायण शाह बिलौंजी 9826876974, महेश कुमार शाह गनियारी 8319751838, नीरज कुमार केशरी गनियारी 9926399466, अनिल कुमार शाह घुरीताल 8120452342 व आशीष शाहवाल बिलौंजी 9826182413 शामिल हैं।
इसी प्रकार अरविंद कुमार जयंत 9669581174, संतोष कुमार शाह वैढऩ 8823896902, बसंत शाह वैढऩ 9926320227, मनोज गुप्ता नवानगर 9125877872, जवाहर लाल केशरवानी वैढऩ 9826451235, राम सजीवन गुप्ता वैढऩ 9753158190, मो. इनाम खान वैढऩ 8770732971, रामानुज शाह वैढऩ 8964879277, दिलीप गुप्ता वैढऩ 9452303706, अखिलेश गुप्ता वैढऩ 9993875502, नीतेश केशरवानी 8962600606, राज लाल शाह ताली 7089321965 व धनेश गुप्ता बिलौंजी 9691182075 मददगारों में शामिल हैं।
जारी किया जाएगा परिचय पत्र
सामान की होम डिलीवरी के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से परिचय पत्र जारी किया जाएगा। आमजन को लेकर सामान की डिलीवरी लेने से पहले परिचय पत्र देखने की सलाह दी गई है। दुकानदारों के कर्मचारियों को परिचय पत्र खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी से दुकानदार मोबाइल नंबर 9893131911 से संपर्क किया जा सकता है।
नगर निगम भी करेगा मदद
शहर के लोगों को किराना के सामान की होम डिलेवरी की जाएगी। इसके लिए नगर निगम की मदद ले सकते हैं। कलेक्टर राजीव रंजन मीना के निर्देश पर नगर निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम में तैनात किए गए कर्मचारी से आमजन मोबाइल नंबर 7805233153 के माध्यम से बात कर मदद ले सकते हैं। सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक मदद के लिए जय लाल सेन मोबाइल नंबर 73893836 पर उपलब्ध होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो