scriptविश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान का अलख जगाने अधिकारियों ने किया रक्तदान | Singrauli collector donates blood on World Red Cross Day | Patrika News
सिंगरौली

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान का अलख जगाने अधिकारियों ने किया रक्तदान

अपर कलेक्टर सहित दूसरे अधिकारी भी आए आगे…

सिंगरौलीMay 08, 2019 / 09:15 pm

Amit Pandey

Singrauli collector donates blood on World Red Cross Day

Singrauli collector donates blood on World Red Cross Day

सिंगरौली. विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेडक्रॉस सोसायटी व युवा टीम सिंगरौली की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी सहित जिले के युवाओं ने भाग लिया है। रेडक्रॉस स्थापना दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने सोसायटी के संस्थापक हेनरी ड्यूना के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
चेयरमैन राजमोहन श्रीवास्तव सहित पदाधिकारियों के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में इसके बाद रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कलेक्टर व रेडक्रॅास अध्यक्ष केवीएस चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने रक्तदान किया।रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से अपर कलेक्टर ऋजु बाफना, डीएफओ विजय सिंह, सहायक कलेक्टर रोहित सिसोनिया व नगर निगम आयुक्त शिवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया रक्तदान
रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा डॉ. डीके मिश्रा, फरदीन खान, रमेश मेहदोले, विशाल मिश्रा, अमित राज, अंकलेश्वर सोनी, पंकज परासर, सत्यम केसरी, रत्नेश शाह, रिशु पाण्डेय, दिवाकर पटेल, मटुकलाल शाह, मिथिलेश मिश्रा, अजय मिश्रा, विवेक मिश्रा, विनोद शाह, एसके त्रिपाठी, रावेंद्र सोनी, अश्वनी कुमार सिंह व कई लोगों ने स्वैछिक रक्तदान किया। रेडक्रॉस व युवा टीम की ओर से इन सभी को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। दो महिला सहित रक्तदान करने वालों की संख्या कुल 24 रही।
प्राथमिक उपचार के लिए दो घंटे का प्रशिक्षण
रेडक्रॉस की ओर से संचालित प्राथमिक उपचार के लिए फस्र्ट एंड ट्रेनिंग के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला अस्पताल के सामने सामुदायिक भवन बैढऩ में समय शाम 4 से 6 बजे तक दिया जाएगा। रक्तदान कार्यक्रम में रेड क्रॉस के माध्यम से करीब दर्जनभर से अधिक लोगों ने मरणोपरांत के बाद विभिन्न अंगो का दान करने के लिए स्वैछिक फार्म भरा गया है।

Home / Singrauli / विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान का अलख जगाने अधिकारियों ने किया रक्तदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो