scriptकिसानों की धान खरीदने से अब नहीं कर सकेगा कोई इंकार | Singrauli Collector order, farmer not returned from Paddy Center | Patrika News

किसानों की धान खरीदने से अब नहीं कर सकेगा कोई इंकार

locationसिंगरौलीPublished: Dec 05, 2020 12:47:20 pm

Submitted by:

Ajeet shukla

कलेक्टर ने जारी किया ऐसा निर्देश …

Singrauli Collector order, farmer not returned from Paddy Center

Singrauli Collector order, farmer not returned from Paddy Center

सिंगरौली. खरीदी केंद्रों पर धान लेकर पहुंचे किसानों को किसी भी स्थिति में नहीं लौटाएं। धान खरीदी के लिए निर्धारित मानक में खरा नहीं है तो उसकी इलेक्ट्रॉनिक पंखे से केंद्र पर ही सफाई कराएं और उसके बाद खरीदी करें। कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने केंद्रों पर तैनात अधिकारियों को यह निर्देश दिया है।
कलेक्टर शुक्रवार को केंद्रों के निरीक्षण के लिए भ्रमण पर निकले। कलेक्टर ने खरीदी केंद्र खुटार, कर्सुआराजा व कोयलखूथ का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को यह निर्देश दिया। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी प्रकार से केंद्रों पर किसानों को कठिनाई नहीं होना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने केंद्रों पर अब तक हुई खरीदी, उठाव व भंडारण की स्थिति की जानकारी ली। बताया गया कि अब तक सभी 44 केंद्रों से 600 मैट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान सहकारिता, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा व वेयर हाउस के अधिकारी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो