scriptघर से बिना मास्क पहने निकले तो जुर्माना भरने के अलावा जाएंगे जेल | Singrauli Collector order to send those not wearing masks to jail | Patrika News

घर से बिना मास्क पहने निकले तो जुर्माना भरने के अलावा जाएंगे जेल

locationसिंगरौलीPublished: Jul 30, 2020 10:01:42 pm

Submitted by:

Ajeet shukla

जिले भर में बनाए गए 8 अस्थाई जेल …..

Singrauli Collector order to send those not wearing masks to jail

Singrauli Collector order to send those not wearing masks to jail

सिंगरौली. घर से बिना मास्क के निकले और पकड़े गए तो जुर्माना भरने के साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ेगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने सहित अन्य निर्देशों के उल्लंघन पर जुर्माना किए जाने के साथ ही एक दिन की जेल की सजा होगी।
जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने इससे संबंधित आदेश जारी कर सभी एसडीएम को इस बावत निर्देशित किया है। जारी आदेश के मद्देनजर एसडीएम को अपने उपखंडों में अस्थाई जेल बनाना होगा। जहां निर्देशों उल्लंघन करने पर एक दिन के लिए कैद की सजा दी जाएगी।
बताया गया कि यहां जिला मुख्यालय में चून कुमारी स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाया गया है। इसी प्रकार अन्य उपखंडों में भी एक अस्थाई जेल बनाया जाएगा। जहां मनमानी करने वालों को दिन भर के लिए कैद किया जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कलेक्टर ने अन्य निर्देश देते हुए उनका कड़ाई से पालन करने को कहा है।
क्वारंटीन सेंटर में रहने वालों को खाना व नाश्ता की व्यवस्था करने को कहा गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर के अलावा एसपी वीरेंद्र कुमार अपर, कलेक्टर बीके पाण्डेय, एडिशन एसपी प्रदीप शिंडे, संयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, डिप्टी कलेक्टर रवि मालवीय, नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीबी उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
क्वारंटीन में रहने के लिए तीन विकल्प
कलेक्टर ने बैठक के दौरान कहा कि बाहर से आने वालों के पास क्वारंटीन में रहने का तीन विकल्प है। एक तो प्रशासन की ओर से बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रहें। दूसरा होटल का चयन भी कर सकते हैं। शुल्क खुद वहन करना होगा। संस्था के कर्मचारी संस्था में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में भी रह सकते हैं। वहां की व्यवस्था भी संस्थाओं के जिम्मे ही होगी।
नगर निगम और तेज करे अभियान
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर नगर निगम की ओर से चलाए गए अभियान की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने कहा कि अभियान को और तेज किया जाए। बाजार में जो भी बिना मास्क के मिले उस पर तत्काल कार्रवाई करें। गौरतलब है कि नगर निगम की टीम पिछले दो महीने मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो