सिंगरौली

लॉकडाउन में संशोधन: अब रविवार को रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन

हर बुधवार को पूर्व की तरह बाजार रहेंगे बंद …..

सिंगरौलीJul 12, 2020 / 12:35 am

Ajeet shukla

Singrauli collector ordered, total lockdown on sunday

सिंगरौली. कोरोना महामारी के मद्देनजर जारी निर्देशों में संशोधन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन मीणा की ओर से शनिवार को इस आशय का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक अब आगामी आदेश तक हर रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इसके अलावा प्रत्येक बुधवार को लॉकडाडन घोषित रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है। इस तरह कल यानी 12 जुलाई को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
कलेक्टर ने आदेश में स्पष्ट किया है कि रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान मेडिकल सुविधाओं व औद्योगिक इकाईयों के संचालन संबंधित गतिविधियों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों, माल वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग और जिले के बाहर से आने वाले यात्रियों को अपने निजी वाहनों से एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड से गंतव्य स्थान तक जाने को छोड़कर शेष सभी गतिविधियां एवं आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
यह लॉकडाउन प्रत्येक शनिवार को रात्रि 10 बजे से प्रारंभ होकर सोमवार को सुबह 5 बजे तक प्रभावशील रहेगा। दूसरी ओर प्रत्येक बुधवार को लॉकडाउन के तहत सभी साप्ताहिक हाट बाजार व दुकानों का संचालन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। जिले में बाजारों एवं दुकानों का संचालन सप्ताह में 5 दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक किया जा सकेगा। कलेक्टर ने यह आदेश आपदा समिति की बैठक के बाद जारी किया गया है।

Home / Singrauli / लॉकडाउन में संशोधन: अब रविवार को रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.