scriptकेरोसिन व राशन के थोक डीलरों के नाम दर्ज होगी एफआइआर | Singrauli collector rile on dealer negligence in kerosene distribution | Patrika News

केरोसिन व राशन के थोक डीलरों के नाम दर्ज होगी एफआइआर

locationसिंगरौलीPublished: Jun 23, 2019 09:02:35 pm

Submitted by:

Ajeet shukla

कलेक्टर ने दिया निर्देश….

Singrauli collector rile on dealer negligence in kerosene distribution

Singrauli collector rile on dealer negligence in kerosene distribution

सिंगरौली. उचित मूल्य की दुकानों में समय पर केरोसीन उपलब्ध कराने का कलेक्टर ने निर्देश दिया है। कलेक्टर केवीएस चौधरी के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन व खाद्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों में भंडारण किए जाने वाली खाद्यान्न सामग्री की समयसारिणी व केरोसीन की उपलब्धता सार्वजनिक रहे। कहा कि उनके भ्रमण और जनसुनवाई में इससे संबंधित ढेरों शिकायत मिलती हैं।
चितरंगी तहसील अंतर्गत निर्धारित मात्रा में केरोसीन उपलब्ध नहीं करायी जा रही है। जबकि यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि बरसात के पूर्व हितग्राहियों को उनके पात्रता अनुसार केरोसीन उपलब्ध कराया जाए। हिदायत भरे लहजे में कलेक्टर ने कहा कि जो भी डीलर केरोसीन के भंडारण में लापरवाही बरतते हैं और निर्धारित मात्रा समय पर उपलब्ध नहीं कराते हैं उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने उज्जवला गैस योजना के तहत प्रदान किए जाने वाले कनेक्शनों की जानकारी भी ली। साथ ही नवीन गैस को सुगम बनाने के लिए वर्तमान में पांच लीटर के सिलेंडर भी पात्र हितग्राहियों को दिए जाने का निर्देश दिया। कहा कि इन सभी की अधिकारियों की ओर से सतत निगरानी नहीं की जा रही है।
यही वजह है कि डीलर लापरवाहीपूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं। कलेक्टर ने सतत निगरानी का भी निर्देश दिया। बैैठक के दौरान उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय, उपायुक्त सहकारिता पीके मिश्रा, प्रबंधक जवाहरलाल द्विवेदी, महेंद्र पाण्डेय, उप संचालक पशुपालन विभाग एसएमपी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो