scriptसमय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो अब बड़े अधिकारियों पर होगी कार्रवाई | Singrauli collector ultimatum officers on negligence in DMF work | Patrika News

समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो अब बड़े अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

locationसिंगरौलीPublished: Aug 22, 2019 10:26:37 pm

Submitted by:

Ajeet shukla

कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम….

Singrauli collector ultimatum officers on negligence in DMF work

Singrauli collector ultimatum officers on negligence in DMF work,Singrauli collector ultimatum officers on negligence in DMF work,Singrauli collector ultimatum officers on negligence in DMF work

सिंगरौली. तमाम हिदायत के बाद भी कार्य में तेजी नहीं आई है। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार माना जाएगा। समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो अधिकारी भी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कलेक्टर केवीएस चौधरी ने अधिकारियों को कुछ इसी अंदाज में अल्टीमेटम दिया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को कलेक्टर ने डीएमएफ से स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। पीडब्ल्यूडी, पीआइयू व एमपीआरडीसी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान पाया कि ज्यादातर निर्माण कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं है।
पूर्व में हिदायत दिए जाने के बावजूद कार्य में तेजी नहीं आई है। निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति से अवगत होने के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की।कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने के साथ ही फोटोग्राफ के साथ प्रमाणपत्र डीएमएफ शाखा में उपलब्ध कराएं।
कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं है तो संबंधित के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है तो कार्रवाईकी जाए। जैसे भी हो, कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय में पूरा होना चाहिए। कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची भी तलब की है। गौरतलब है कि डीएमएफ में पीडीएस दुकानों के लिए भवन निर्माण से लेकर, सडक़, नाली व पुलिस सहित अन्य कई कार्य शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो