script

व्यापारियों के लिए खुशखबरी, अब शाम 8 बजे तक खुलेंगी दुकान

locationसिंगरौलीPublished: Jun 30, 2020 11:42:30 pm

Submitted by:

Ajeet shukla

मिली बड़ी राहत ….

Singrauli Collector appealed to implement lock-down to avoid corona virus

Singrauli Collector appealed to implement lock-down to avoid corona virus,Singrauli Collector appealed to implement lock-down to avoid corona virus,Singrauli Collector appealed to implement lock-down to avoid corona virus,Singrauli Collector appealed to implement lock-down to avoid corona virus,Singrauli Collector appealed to implement lock-down to avoid corona virus

सिंगरौली. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बाजार की सप्ताह में दो दिन बंदी का निर्णय बरकरार है। बाजार मंगलवार व शुक्रवार को पूरी तरह से बंद रहेंगे। यह बात और है कि व्यापारियों की अपील की दुकानों को खोलने के समय में बढ़ोत्तरी कर दी गई है।
अब दुकान सुबह सात बजे से लेकर शाम आठ बजे तक खोला जा सकेगा। पूर्व में दुकानों को शाम सात बजे के बाद बंद करने का निर्देश जारी रहा है। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने इस आशय का आदेश जारी किया है।
जिले में व्यवसायिक एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए जारी आदेश में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्था व ट्यूशन क्लासेज को आगामी आदेश तक बंद रखने को कहा गया है। सिनेमा हाल व व्यायामशाला भी बंद रहेंगे।
जिले में समस्त सामाजिक, राजनैतिक, खेलकूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों की सभाएं भी बंद रहेंगी। आदेश के मुताबिक निर्देशों का पालन नहीं करने पर निर्धारित आदेश के तहत संबंधित को दंडित किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो