टीबी हारेगा, देश जीतेगा के तर्ज पर टीबी के मरीजों को जागरूक करने अभियान शुरू
मरीजों की बढ़ती संख्या बनी स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता का विषय....

सिंगरौली. टीबी मरीजों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बना है। टीबी के मरीजों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिले में राष्ट्रीय क्षय नियत्रंण कार्यक्रम अंतर्गत एक मार्च से 31 मार्च तक टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान चलाया जा रहा है। मरीजों की पहचान करने स्वास्थ्य विभाग का अमला जगह-जगह दस्तक देेने की कवायद में जुटा है। जन आंदोलन अभियान के तहत टीबी के जो भी मरीज मिलेंगे उन मरीजों के लिए नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था है। इतना ही नहीं मौके पर ही सैंपल लेकर जांच की जाएगी। टीबी के मरीजों की पहचान के लिए वृहद अभियान चल रहा है। अभियान एक मार्च से शुरू किया गया। इसी के तहत जिले में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ओर से टीबी रोग की जांच की जा रही है। अभियान के संचालन के लिए खोजी दल का गठन किया गया है।
जांच व उपचार भी नि:शुल्क
जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी के मरीजों के इलाज की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ उनको नि:शुल्क दवा भी दी जा रही है। जो नजदीक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। टीबी मुक्त बनाने का संकल्प है और इसीलिए टीबी रोग की रोकथाम के विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। टीबी रोगी सघन खोज अभियान में लक्षण मिलने पर उसके बलगम की जांच की जाती है। साथ ही टीबी रोग पर नियंत्रण करने के लिए लोगों को सावधानियां बताते हुए जागरूक कर रहे हैं।
जागरूकता पर दे रहे हैं जोर
अभियान के तहत टीबी मरीजों की खोज के साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि क्षय रोग में लोगोंं को खुद सामने आकर जांच व समय रहते इलाज करा ही लेना चाहिए। मरीजों की पहचान के साथ ही लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है। ताकि जिले को टीबी रोग से मुक्त किया जा सके।
टीबी बीमारी के ये हैं प्रमुख लक्षण
- लगातार 3 हफ्तों से खांसी का आना और आगे भी जारी रहना।
- खांसी के साथ खून का आना।
- छाती में दर्द और सांस का फूलना।
- वजन का कम होना और ज्यादा थकान महसूस होना।
- शाम को बुखार का आना और ठंड लगना।
- रात में पसीना आना।
अब पाइए अपने शहर ( Singrauli News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज