पुलिस से मिली जानकारी के मुताबित बीते दिन अपने परिजनों के साथ मोरवा थाने में पहुंच कर पीडि़ता ने तहरीर दिया कि उसके गांव के एक ट्रक ड्राइवर ने उससे दोस्ती कर शादी के सपने दिखाए और लगातार कई माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब पीडि़ता ने इस बात को घर में बताना चाहा तो उसने उसे धमकी दी। जिसके बाद परिजनों को सारी बात बताते नाबालिग लडक़ी परिवार वालों के साथ थाने आ पहुंची। मोरवा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और सासन में पदस्थ उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा से मामला पंजीबद्ध कराया।मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सरनाम सिंह को सौंपी।पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी मनोज साकेत की तलाश शुरू कर दी।
चुरकी से किया गया गिरफ्तार
मोरवा पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर मनोज साकेत पिता डिप्टी साकेत उम्र 19 वर्ष निवासी थाना मोरवा को बीती दिन चुरकी खनहना तिराहे से दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में मोरवा थाना प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह के अलावा सरनाम सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक सतीश दीक्षित, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह, आरक्षक अनूप मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, सुबोध सिंह तोमर, सुनील मिश्रा व महिला आरक्षक पूजा त्रिपाठी ने महत्वपूर्णभूमिका निभाई।