scriptदुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, जानिए कैसे दी दबिश | Singrauli police arrested accused of rape | Patrika News

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, जानिए कैसे दी दबिश

locationसिंगरौलीPublished: May 31, 2019 02:42:52 pm

Submitted by:

Amit Pandey

बरगवां थाना क्षेत्र के जोबगढ़ की घटना…..

Singrauli police arrested accused of rape

Singrauli police arrested accused of rape

सिंगरौली. बरगवां थाना क्षेत्र के जोबगढ़ गांव में एक किशोरी दरिदंगी का शिकार हो गई। पीडि़ता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कुछ ही देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक एक किशोरी के साथ जोबगढ़ निवासी आरोपी सूरज बियार (25) पिता राजकरण बियार शादी का झांसा देकर लंबे समय से दुष्कर्म करता रहा। पीडि़त किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई तो परिजन सकते में आ गए। आनन-फानन में थाने पहुंचे। जहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर बरगवां टीआई नागेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने अरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही।
किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश
जयंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत सरसवाह लाल गांव में बुधवार की देर रात किशोरी के साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म करने की कोशिश किया। हल्ला करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर, मामले की शिकायत जंयत चौकी में दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक सरसवाह लाल निवासी आरोपी मुन्नू उर्फ धनराज पनिका (20) बुधवार की देर रात खिडक़ी से एक घर में घुसकर किशोरी का मुंह दबा दिया। इसके बाद दुष्कर्म करने की कोशिश किया है। पीडि़त किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो