सिंगरौली

प्रेमी के साथ रहना पति को नहीं हुआ बर्दाश्त तो उठाया ऐसा कदम कि जिसने देखा रूह कांप गई

गिरफ्तार होने के बाद बयां की पूरी कहानी….

सिंगरौलीDec 25, 2018 / 02:23 pm

Ajeet shukla

Singrauli police caught wife’s killer, cause love affair

सिंगरौली. पत्नी और बच्चों का पेट पालने के लिए करैला से शहर के नवजीवन बिहार ग्रीन हाट कॉलोनी में झोपड़ पट्टी बनाकर मजदूरी करने लगा था, लेकिन पत्नी ने दगा दिया और पति को छोडक़र दूसरे युवक के साथ प्रेम संबंध बना ली। इसकी जानकारी पति को हुई तो वह शहर छोडक़र वापस फिर अपने गांव करैला चला गया। इसके बावजूद पत्नी ने नहीं सुना और प्रेमी के साथ रहने के लिए देवसर न्यायालय से वैवाहिक इकरारनामा तैयार कराकर उसके साथ रहने को ठान ली। पति ने खूब समझाया बुझाया, लेकिन नहीं मानी तो गला घोंटकर उसे मौत की नींद सुला दिया।
जी, हां यह विंध्यनगर थाना क्षेत्र के ग्रीन हॉट कॉलोनी में महिला की हत्या का सच है। करैला निवासी बिंदु साकेत का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका पति देवशरण साकेत है। पत्नी का प्रेम संबंध पति को नागवार गुजरा, उसने पत्नी को प्रेमी से अलग करने की लाख कोशिश किया। लेकिन उसने नहीं सुना, जिससे आहत होकर पति ने पत्नी की हत्या कर उसके शव को झाडिय़ों में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यह है पूरा मामला
विंध्यनगर थाना क्षेत्र के ग्रीन हाट कॉलोनी में बीते 20 दिसंबर की रात करीब ९ बजे बिंदु साकेत का शव मिला था। शव को देख स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराई और हत्या के पतासाजी में जुट गई। पुलिस ७२ घंटे के भीतर उक्त मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मासूमों पर भी नहीं आई दया
बताया जा रहा है कि आरोपी देवशरण की शादी वर्ष 2010 में हिंदू रीति रिवाज के साथ बिंदु साकेत से हुई। मृतिका के तीन और डेढ़ साल के दो मासूम बच्चे भी हैं। पति और दो मासूम बच्चों को छोडक़र प्रेमी अजय के साथ रहने को ठान ली थी। पति देवशरण साकेत उसे घर ले जाने के लिए आया था। लेकिन उसने घर जाने से इंकार कर दिया। उसकी बात से नाराज पति ने उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

Home / Singrauli / प्रेमी के साथ रहना पति को नहीं हुआ बर्दाश्त तो उठाया ऐसा कदम कि जिसने देखा रूह कांप गई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.