सिंगरौली

कलयुगी बेटे ने माता-पिता को किया लहूलुहान, जानिए क्या बनी वजह

बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव की घटना……

सिंगरौलीJul 05, 2019 / 01:24 pm

Amit Pandey

Singrauli police in search of accused

सिंगरौली. बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ोखर गांव में जमीनी विवाद के चलते कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर अपने मां-बाप को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की शिकायत पीडि़त दंपत्ति ने बरगवां थाने में दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक फरियादी राम प्रसाद विश्वकर्मा पिता शिवधारी विश्वकर्मा व पत्नी जानकी विश्वकर्मा को जमीनी विवाद के चलते लडक़ा विजय कुमार विश्वकर्मा ने टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ दंपत्ति मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे। जहां आरोपी विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
फरियादी ने बताया है कि उसका बेटा विजय लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद कर रहा है। वह उनके बुढ़ापा का सहारा बजे जमीन का हथियाना चाहता है। गुरुवार की सुबह यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। जहां विजय व उसकी पत्नी ने टांगी से प्रहार करते हुए गंभीर चोटें पहुंचाई है। घटना को अंजाम देने के बाद से विजय अपनी पत्नी के साथ फरार है।

Home / Singrauli / कलयुगी बेटे ने माता-पिता को किया लहूलुहान, जानिए क्या बनी वजह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.