दूसरा आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष कोमल गुप्ता को पुलिस फरार बता रही है। पुलिस का कहना है कि युवती का अपहरण व गैंगरेप करने वाले दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे रही है लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा है। हालांकि इस बीच गिरफ्तारी को लेकर पुलिस भी काफी दबाव में थी।
यही वजह है कि आरोपी मंडल अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इधर पीडि़ता के परिजनों पर आरोप वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। यही वजह है कि युवती व उसका पूरा परिवार गांव छोडकऱ दूसरी जगह चले गए हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष सरई के लोगों द्वारा युवती व उनके परिजनों को दूसरे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे घेराव
सरई में अपहरण और दुष्कर्म प्रकरण को विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। युवा कांग्रेस सिंगरौली की ओर से भाजपा सरई मंडल अध्यक्ष कोमल गुप्ता को गिरफ्तार करने के लिए एसपी के नाम एएसपी अनिल सोनकर को ज्ञापन सौंपा हैै। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित द्विवेदी ने कहा कि सरई मंडल अध्यक्ष कोमल गुप्ता एवं उसके साथी द्वारा युवती का अपहरण करके 21 दिन तक गैंगरेप किया गया।

एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का झूठा नारा देती है। दूसरी तरफ बेटियों पर लगातार अत्याचार किया जा रहा है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूर्या द्विवेदी ने कहा कि सत्ता की डर से पुलिस गिरफ्तारी करने से पीछे हट रही है। यदि भाजपा मंडल अध्यक्ष सरई तीन दिन के अंदर गिरफ्तार नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी एसपी ऑफिस का घेराव करेगी।
पद व सदस्यता से भाजपा मंडल अध्यक्ष को किया मुक्त
भाजपा मंडल अध्यक्ष सरई कोमल गुप्ता के खिलाफ अपहरण व गैंगरेप का मामला दर्ज होने के बाद पार्टी की गरिमा को ध्यान मे रखते हुए जिला कार्यालय को उसके पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने इस घटनाक्रम के बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व से सहमति प्राप्त की।

उसके बाद मंडल अध्यक्ष सरई कोमल गुप्ता को पद एवं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मुक्त कर दिया गया है। कार्रवाई में देरी के पीछे प्रदेश शीर्ष से मार्गदर्शन मिलने का इंतजार बताया गया है। हालांकि पार्टी कुछ पदाधिकारी पुलिस पर अभी भी इस बात का दबाव बना रहे हैं कि गिरफ्तार न हो और न्यायालय से जमानत मिल जाए। इसके लिए पीडि़त युवती पर भी बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा है।