स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 15 सितंबर को नेहरू अस्पताल जयंत में भर्ती दो कोरोना संक्रमितों को रीवा के लिए रेफर किया गया था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के चलते रेफर किए गए दोनों मरीजों की एक दिन के इलाज के बाद ही मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में एक एनसीएल की निगाही परियोजना की कालोनी का 84 वर्षीय निवासी था तो दूसरा गोरबी निवासी था। दोनों की मौत 17 सितंबर को कई बताई गई है।
वहीं दूसरी ओर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 18 नए संक्रमित केस मिले हैं। वर्तमान में सक्रिय केस की संख्या 167 है जबकि 425 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 1311 सेंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। शुक्रवार को 291 लोग जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इसमें भी कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की संभावना है।