scriptमिट्टी के मलबे में दबी दो महिलाओं की मौत, तीन घायल, निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर मिट्टी निकालने के दौरान हुआ हादसा | Two women died due to clay debris in Singrauli district | Patrika News

मिट्टी के मलबे में दबी दो महिलाओं की मौत, तीन घायल, निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर मिट्टी निकालने के दौरान हुआ हादसा

locationसिंगरौलीPublished: Jun 09, 2019 02:52:45 pm

Submitted by:

Amit Pandey

मोरवा थाना क्षेत्र के सीटीआई चटका के पास हुई घटना….

Two women died due to clay debris in Singrauli district

Two women died due to clay debris in Singrauli district

सिंगरौली. मोरवा थाना क्षेत्र के सीटीआई गेट से आगे चटका के बीच निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी ढहले से ढेर में दबी जहां दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को उपचार के लिए नेहरू चिकित्सालय भेजवा दिया। वहीं मृत महिलाओं के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।
जानकारी के मुताबिक चटक के बीच निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक का काम चल रहा है। शनिवार की सुबह छपाई-पुताई के लिए स्थानीय गांव की महिलाएं मिट्टी लेने गई थी। ट्रैक निर्माण के चलते वहां लगे मिट्टी की ढेर से खुदाई के दौरान मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। जिसमें कनुहड़ निवासी श्रीमती पाल (35) पति राजाराम पाल व चिंता देवी (38) पति रामदेव सिंह निवासी धूमाटोला की मौके पर मौत हो गई।
वहीं तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में सूचना पुलिस को दिया। घायल महिलाओं को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। वहीं मृतक महिलाओं के शव को को जेसीबी के जरिए मिट्टी के मलबे से निकलवाया। पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंपने के बाद पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

रेलवे ट्रैक का चल रहा निर्माण कार्य
बताया गया है कि मोरवा सीटीआई के आगे रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां जेसीबी के जरिए मिट्टी हटाए जाने का काम चल रहा था। स्थानीय लोगों को छपाई के लिए मिट्टी की जरूरत पड़ी तो वहां पहुंच मिट्टी की खुदाई करने लगी। इस बीच मिट्टी के साथ ही दबे हुए पत्थर भर भराकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।
मिट्टी लेने गई थी, घर लौटी लाश
तडक़े सुबह बिस्तर से उठकर मिट्टी लेने गई महिलाओं का शव घर भेजा गया। जैसे ही घटना की खबर परिजनों को लगी तो वहां कोहराम मच गया। ट्रैक का निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को स्थानीय लोग कोसते रहे। मिट्टी खुदाई के दौरान उसे अधूरा छोड़ दिया गया था। यदि उसे गिरा दिया गया होता तो यह घटना घटित नहीं होती। महिलाओं के शव को देखकर उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
घायल महिलाओं का चल रहा इलाज
मिट्टी ढहने की घटना में कनुहड़ गांव की हेनूमती (33) पति रामानुज के पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं कनुहड़ गांव के बबुआराम व रामजनम की पत्नी के हाथ व सिर में गंभीर चोट है। घायल महिलाओं को पुलिस ने नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है। बताया गया है कि घटना शनिवार की सुबह ६.३० बजे घटित हुई है। इस दौरान मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ जुट गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो