ऑटो की टक्कर से बाइक चालक घायल
कोतवाली क्षेत्र के खुटार में अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक सासन निवासी धर्मेन्द्र साकेत पिता रामसुभग साकेत बुधवार की शाम घर वापस लौट रहा था। तभी अज्ञात ऑटो चालक ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे बाइक चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं ऑटो चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।